{"_id":"5f9467468ebc3e9be27d9e02","slug":"delhi-hunger-strike-by-resident-doctors-of-hindu-rao-hospital-continued-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही
Sat, 24 Oct 2020 11:11 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने के विरोध में हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिल जाता, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर दो सप्ताह से अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जुलाई महीने से वेतन नहीं मिला है। कोरोना महामारी के इस संकट में परिवार चलाने में अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब उनके पास भूख हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
इससे पहले हिंदूराव, कस्तूरबा और राजन बाबू टीबी अस्पताल के डॉक्टरों ने उतरी निगम और अस्पताल के उच्च अधिकारियों से अपील की थी कि वे वेतन के मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर डॉक्टरों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
इन तीनों ही अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस कारण अस्पतालों में चिकित्सीय सेवाएं ठप पड़ी है और मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार को फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के सदस्यों ने भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। फोर्डा के अध्यक्ष डॉक्टर शिवाजी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर हिंदूराव के डॉक्टरों के लिए मदद की गुहार लगाई है।