फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi hospitals to get plasma bank recovered patients will be inpired to donate

दिल्ली के अन्य अस्पतालों में भी बनेंगे प्लाज्मा बैंक, ठीक हुए मरीजों को दान देने के लिए किया जाएगा प्रेरित

Wed, 15 Jul 2020 09:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 15 Jul 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi hospitals to get plasma bank recovered patients will be inpired to donate
प्लाज्मा - फोटो : PTI

दिल्ली में देश के पहले प्लाज्मा बैंक के बेहतर परिणाम मिलने के बाद अब बाकी अस्पतालों में भी इसे शुरू करने की योजना है। जानकारी के अनुसार प्लाज्मा बैंक के साथ-साथ सरकार अस्पतालों को इस बात का भी जोर दे रही है कि डिस्चार्ज करते वक्त मरीजों को प्लाज्मा दान के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जाए। 

विज्ञापन


साथ ही निगेटिव आने के ठीक 14 से 15 दिन बाद उसे फोन कर याद दिलाया जाए कि उसे प्लाज्मा दान करने के लिए आना है। ऐसा करने से प्लाज्मा दान को न सिर्फ बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कोरोना के गंभीर मरीजों को बचाया भी जा सकता है। 
विज्ञापन


हालांकि कोरोना के उपचार में प्लाज्मा थेरेपी अभी परीक्षण के चरण में है। वैज्ञानिक स्तर पर यह साबित नहीं हो पाया है कि प्लाज्मा देने से मरीज स्वस्थ हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएमआर की निगरानी में देश के कई अस्पतालों में इस पर परीक्षण चल रहा है। कोरोना वायरस को हराने के बाद वापस चिकित्सीय सेवाओं में लौटे आरएमएल अस्पताल के डीन डॉ. राजीव सूद का कहना है कि जल्द ही आरएमएल में भी प्लाज्मा थेरेपी शुरू किया जाएगा। 

इसकी अनुमति संस्थान को मिल चुकी है। प्लाज्मा दान की व्यवस्था भी पहले से अस्पताल में मौजूद है। इसे और बढ़ावा देने के लिए नई योजना पर काम शुरू होगा। वहीं, पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जीटीबी में भी प्लाज्मा थेरेपी और बैंक दोनों पर काम शुरू हो चुका है। यहां प्लाज्मा दान करने के बाद कोविड मरीजों में इसका इस्तेमाल हो सकेगा। 

प्लाज्मा देने के लिए मरीज से कीमत लेना गलत
दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि प्लाज्मा देने के एवज में मरीज से उसका भुगतान लेना गलत है। कई निजी अस्पताल प्लाज्मा चढ़ाने के लिए 70 हजार रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। दिल्ली से ज्यादा एनसीआर में इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। यह पूरी तरह से गलत है।

आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी करेंगे प्लाज्मा दान
दिल्ली सरकार के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में कोरोना की चपेट में आने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मचारी प्लाज्मा दान करेंगे। अस्पताल के चेयरमैन व विधायक शिवचरण गोयल ने बताया कि मरीजों के उपचार के दौरान कुछ स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। फिलहाल वे स्वस्थ होकर काम पर लौट आए हैं। अब सभी प्लाज्मा दान करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed