फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi home guard suicide inside pandav nagar police station family accuses SHO

दिल्ली: पांडव नगर थाने के भीतर होमगार्ड के जवान ने लगाई फांसी, परिजनों ने एसएचओ पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 06 Sep 2021 06:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 06 Sep 2021 06:45 PM IST
सार

थाने के अन्य पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी मामले की जांच की जा रही है। वहीं सूत्रों का दावा है कि बृजलाल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने थाना प्रभारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Delhi home guard suicide inside pandav nagar police station family accuses SHO
- फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वी दिल्ली स्थित पांडव नगर थाने के भीतर दिल्ली होमगार्ड के जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त बृजलाल (46) के रूप में हुई है। उसका थाने के दूसरी मंजिल स्थित एक कमरे में पंखे से लटका मिला। सोमवार सुबह बृजलाल ड्यूटी पर थाने आया था। इसके कुछ ही देर बाद उसने फांसी लगा ली। मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से सक्ष्य जुटाए। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से बृजलाल का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। थाने के बाकी पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी मामले की जांच की जा रही है। वहीं सूत्रों का दावा है कि बृजलाल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने थाना प्रभारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव नेगपुर, खुर्जा, बुलंदशहर का रहने वाला बृजलाल पिछले करीब 15-16 साल से किराए के मकान में मयूर विहार की राजबीर कालोनी, ए-ब्लॉक, गली नंबर-4 में रहता था। इसके परिवार में पत्नी किरण के अलावा तीन बेटी नेहा, निशा, नीतू और एक 10 साल का बेटा चाहत है।

बृजलाल करीब पांच साल से पांडव नगर थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बृजलाल के भतीजे कुलदीप ने बताया कि पहले सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पिछले छह-सात माह से बृजलाल बेहद परेशान थे। वह हमेशा आरोप लगाते थे कि उनका नया एसएचओ उनके साथ गाली-गलौज करने के अलावा हमेशा डांटता रहता है।

यही बात किरण भी रोते-रोते कहे जा रही थी। सोमवार सुबह बृजलाल ड्यूटी के लिए थाने पहुंच गए। सीसीटीवी में वह 8.05 बजे थाने में प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद करीब 10.17 बजे थाने के एक जवान ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में बृजलाल को पंखे से लटके हुए देखा। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद बृजलाल के परिवार को भी कॉल कर खबर दे दी गई। थाने के सूत्रों का दावा है कि थाना प्रभारी बृजलाल को बुरी तरह डांटते रहते थे। इस बात से वह परेशान था, सोमवार को ड्यूटी पर आने के बाद भी उसे डांटा गया था।


सूत्रों का कहना है कि इससे हताश होकर उसने फांसी लगाई। हालांकि जिला पुलिस उपायुक्त पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को एलबीएस अस्पताल से जीटीबी अस्पताल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed