'भ्रष्टाचार से खोखला हुई दिल्ली' : राजनीति की मर्यादाओं को किया तार-तार, बिधूड़ी बोले - बहुत पिछड़ गई राजधानी
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को भ्रष्टाचार से खोखला कर दिया है। विकास कार्य नहीं होने से आठ सालों में दिल्ली बहुत पिछड़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को भ्रष्टाचार से खोखला कर दिया है। विकास कार्य नहीं होने से आठ सालों में दिल्ली बहुत पिछड़ गई है।
दक्षिण दिल्ली के महरौली विधानसभा क्षेत्र में जन चेतना अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बिधूड़ी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनीति की सारी मर्यादाओं को भी तार-तार कर दिया है। वह आम आदमी का मुखौटा पहनकर आए और अब जनता के करोड़ों रुपए लूटकर सत्ता पर विराजमान हैं। जनता उनकी असलियत समझ चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल की असलियत घर-घर पहुंचाएंगे ताकि जनता को पता चले कि उसके साथ किस तरह का छलावा हुआ है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली के करदाताओं के 171 करोड़ रुपए एशो-आराम पर खर्च कर दिए जबकि जनता से वादा किया था कि वह आम आदमी की तरह ज्यादा से ज्यादा चार कमरों वाले मकान में ही रहेंगे। सरकारी आवास के आसपास के कई कोठियों को मिलाकर एक राजमहल बना लिया और उसमें महाराजाओं की विलासिता वाली जिंदगी जी रहे हैं।