फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Hindi News Two youths stabbed the owner of the restaurant

जान पर भारी पड़ा खाने का दाम: रेस्टोरेंट में टेबल बुक कराने के लिए पूछा रेट, महंगा लगा तो मालिक को घोंपा चाकू

Mon, 16 Jan 2023 09:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Jan 2023 09:11 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक झब्बर सिंह परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहते हैं। इनका वेस्ट विनोद नगर में मिकी फूड कैफे के नाम से एक रेस्टाेरेंट है। 13 जनवरी की रात करीब 8.30 बजे दो लड़के इनके रेस्टोरेंट पर आए।

विज्ञापन
Delhi Hindi News Two youths stabbed the owner of the restaurant
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में दो युवक एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे। दोनों ने खाने के लिए टेबल बुक कराने के लिए उसके रेट पूछे। मालिक झब्बर सिंह (46) ने दोनों को जब खाने के रेट बताए तो वह उससे झगड़ा करने लगे।

विज्ञापन


इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर मालिक के पेट में घोंप दिया। चाकू उनके पेट में ही फंस गया। आरोपी फरार होने लगे तो पड़ोसी जिम के लड़कों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पिटाई करने के बाद आरोपी बुलंदशहर निवासी विकास चौधरी (31) को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झब्बर सिंह परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहते हैं। इनका वेस्ट विनोद नगर में मिकी फूड कैफे के नाम से एक रेस्टाेरेंट है। 13 जनवरी की रात करीब 8.30 बजे दो लड़के इनके रेस्टोरेंट पर आए। दोनों झब्बर से टेबल बुक कराने को लेकर बातचीत करने लगे। उनको टेबल और खाने का रेट ज्यादा लगा। दोनों झब्बर से बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर झब्बर पर हमला कर दिया। शोर शराबा हुआ तो पड़ोसी जिम से कुछ लड़के मदद को वहां आ गए। उन्होंने विकास को फरार होते समय वहीं पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। झब्बर सिंह को पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed