{"_id":"640c74b8ee1c22574a03256f","slug":"delhi-hindi-news-sudden-fire-in-dtc-bus-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डीटीसी बस में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में धूं-धूं कर जली; कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डीटीसी बस में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में धूं-धूं कर जली; कोई हताहत नहीं
Sat, 11 Mar 2023 06:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Mar 2023 06:04 PM IST
सार
हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम भी लगा। जिसको सुचारू रूप से चलाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बताया गया कि चलती बस में धुआं निकलता देखकर चालक ने बस को बीच रास्ते में ही रोक दिया था।
विज्ञापन
डीटीसी बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केशवपुरम स्थित ब्रिटानिया चौक पर शनिवार शाम अचानक एक चलती डीटीसी बस में आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे की चपेट में कोई नहीं आया। मगर कुछ मिनट में बस पूरी तरह से जल गई। पुलिस मामला दर्ज कर शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जाहिर कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ वेस्ट जिला के कंट्रोल रूम को चार बजकर 41 मिनट पर ब्रिटानिया चौक पर डीटीसी की लो फ्लोर बस में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। रूट को बंद करवाया और बस चालक और कंडक्टर समेत तीन लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। दमकल की तीन गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया।
विज्ञापन
हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम भी लगा। जिसको सुचारू रूप से चलाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बताया गया कि चलती बस में धुआं निकलता देखकर चालक ने बस को बीच रास्ते में ही रोक दिया था। कंडक्टर समेत अन्य दो के साथ सुरक्षित जगह पर आकर खड़ा हो गया था। उसी वक्त पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई थी। देखते ही देखते बस में पहले धुआं निकला और फिर आग लग गई थी।
विज्ञापन