फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Hindi News BJP announces candidate for mayor's post

Delhi: भाजपा ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा की, रेखा गुप्ता को बनाया प्रत्याशी

Tue, 27 Dec 2022 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Dec 2022 11:29 AM IST
सार

भाजपा ने दिल्ली की मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। उप मेयर के लिए कमल बागड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
Delhi Hindi News BJP announces candidate for mayor's post
रेखा गुप्ता, भाजपा मेयर प्रत्याशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमसीडी के मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। आखिरी दिन वार्ड-45 शालीमार बाग-बी से भाजपा पार्षद रेखा गुप्ता ने मेयर और वार्ड-88 रामनगर से पार्षद कमल बागरी ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन के पर्चे भरे।

विज्ञापन


दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की वार्ड-171 चितरंजन पार्क से पार्षद आशु ठाकुर ने मेयर और वार्ड-55 शालीमार बाग-ए से पार्षद जलज कुमार ने डिप्टी मेयर के लिए पर्चा भरा। आप पार्टी से मेयर-डिप्टी मेयर पद के लिए सोमवार को ही दो पार्षदों ने पर्चे भरे थे, लेकिन एमसीडी में पहली बार देखने को मिला कि किसी पार्टी के दो-दो पार्षदों की ओर से मेयर-डिप्टी मेयर पद के लिए पर्चा भरा गया है।
विज्ञापन


इधर, भाजपा की ओर से स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के लिए वार्ड-35 मुंडका से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल पार्षद गजेंद्र सिंह दराल, वार्ड-120 द्वारका-बी से पार्षद कमलजीत सहरावत और वार्ड-216 झिलमिल से पार्षद पंकज लूथरा ने पर्चा भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed