{"_id":"63b1188873177903c03f3cdb","slug":"delhi-hindi-news-aiims-director-will-hold-open-meeting-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स निदेशक रोज करेंगे ओपन मीटिंग, दिन के आधार पर अपनी बात रख सकेंगे डॉक्टर, कर्मचारी और छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स निदेशक रोज करेंगे ओपन मीटिंग, दिन के आधार पर अपनी बात रख सकेंगे डॉक्टर, कर्मचारी और छात्र
Sun, 01 Jan 2023 10:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:52 AM IST
सार
आदेश में कहा गया है कि सुबह आठ से नौ बजे तक किसी भी तरह की समस्या या अन्य विषयों के हल के लिए बैठक होगी। इस दौरान एम्स के छात्र और कर्मचारी सीधे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में काम कर रहे डॉक्टर, कर्मचारी व पढ़ रहे छात्र व अन्य रोज सुबह आठ से नौ बजे के बीच अपनी समस्या निदेशक के साथ साझा कर सकते हैं। एम्स निदेशक ने आदेश जारी कर ओपन मीटिंग करने का फैसला किया है जिसमें कोई भी समय लेकर अपनी बात रख सकता है।
विज्ञापन
इसे लेकर एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सुबह आठ से नौ बजे तक किसी भी तरह की समस्या या अन्य विषयों के हल के लिए बैठक होगी। इस दौरान एम्स के छात्र और कर्मचारी सीधे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
आदेश के तहत रविवार को एम्स में पढ़ रहे स्नातक और पीएचडी के छात्र, सोमवार को फैकल्टी के सदस्य, मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ, बुधवार को एक्स के स्वास्थ्य कर्मचारी, बृहस्पतिवार को आउटसोर्स स्टाफ, शुक्रवार को अन्य सभी कर्मचारी और शनिवार को स्नातकोत्तर छात्र और सीनियर रेजिडेंट सीधे आकर मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि इन बैठकों से जहां एम्स में रोगी देखभाल, शिक्षाविदों, अनुसंधान और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सभी की शिकायतें दूर होंगी।