फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court stops content broadcast of six American studios on 44 fake websites

Delhi : दिल्ली हाईकोर्ट ने 44 फर्जी वेबसाइट पर छह अमेरिकी स्टूडियो के सामग्री प्रसारण को रोका

Fri, 24 Nov 2023 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 03:45 AM IST
सार

अदालत ने यह निर्देश छह अमेरिकी स्टूडियो की याचिका पर इन स्टूडियो की मौजूदा और भविष्य की सामग्री को स्ट्रीमिंग या डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराने से रोक दिया।

विज्ञापन
Delhi High Court stops content broadcast of six American studios on 44 fake websites
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाईकोर्ट ने 44 फर्जी वेबसाइट पर छह अमेरिकी स्टूडियो की सामग्री स्ट्रीम करने पर रोक लगा दी। अदालत ने यह निर्देश छह अमेरिकी स्टूडियो की याचिका पर इन स्टूडियो की मौजूदा और भविष्य की सामग्री को स्ट्रीमिंग या डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराने से रोक दिया।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने नेटफ्लिक्स स्टूडियो, डिजनी एंटरप्राइजेज, वार्नर ब्रदर्स, कोलंबिया पिक्चर्स, पैरामाउंट पिक्चर्स और यूनिवर्सल सिटी स्टूडियों की ओर से दायर एक मुकदमे पर आदेश पारित किया है। अदालत ने सभी फर्जी वेबसाइट को किसी भी कॉपीराइट सामग्री को स्ट्रीमिंग, पुनरुत्पादन, वितरण, जनता के लिए उपलब्ध कराने से रोका है।
विज्ञापन


अदालत ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी), दूरसंचार विभाग और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) को इन वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने अगस्त में भी इसी तरह का आदेश पारित किया था, तब 16 पक्षों को इन स्टूडियो के कॉपीराइट कार्य को प्रकाशित करने से रोक दिया गया था। अपने नए मुकदमे में, स्टूडियो ने अदालत को बताया कि अगस्त के आदेश के बाद कई वेबसाइटों को न केवल भारत के क्षेत्र के भीतर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अवरुद्ध किया जा रहा है, जिसका इंटरनेट पर चोरी को रोकने में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कहा गया कि इन आदेशों का असर इस बात से भी जाहिर हुआ कि क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में 5.3 करोड़ से ज्यादा की लॉग इन हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed