फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court sends notice to Sunita Kejriwal asking her to remove the video from social media

Delhi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाएं केजरीवाल की सुनवाई का वीडियो, दिल्ली हाईकोर्ट ने छह को भेजा नोटिस

Sat, 15 Jun 2024 05:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Jun 2024 05:08 PM IST
सार

दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संबंधित अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Delhi High Court sends notice to Sunita Kejriwal asking her to remove the video from social media
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संबंधित अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया। वीडियो में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोर्ट को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा और अमित शर्मा की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सोशल मीडिया एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था), मेटा और यूट्यूब सहित छह लोगों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


दरअसल, वीडियो तब का है जब केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था और केजरीवाल ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा था। कोर्ट ने मामले में छह लोगों को पोस्ट हटाने का निर्देश दिया और सोशल मीडिया कंपनियों को उस दिन रिकॉर्ड किए गए वीडियो के संबंध में किसी भी अन्य पोस्ट या रीपोस्ट को हटाने का भी निर्देश दिया है। अदालत ने अब इस मामले को 9 जुलाई को सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका अधिवक्ता वैभव सिंह द्वारा दायर की गई, जिन्होंने कई सोशल मीडिया हैंडल का नाम भी लिया। सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि केजरीवाल द्वारा 28 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट को संबोधित करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य विपक्षी दलों से जुड़े कई सोशल मीडिया हैंडल ने कोर्ट की कार्यवाही की वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाई और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया।


28 मार्च को केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कोर्ट में पेश किया गया था। केजरीवाल ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट को संबोधित किया और कहा कि ईडी भाजपा के लिए जबरन वसूली का रैकेट चला रहा है। सिंह के अनुसार सुनवाई खत्म होने के तुरंत बाद कई सोशल मीडिया हैंडल ने कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को पोस्ट, रीपोस्ट, फॉरवर्ड, शेयर, रीशेयर करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed