फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi high court plea filed in connection with shootout at rohini court for ensuring security of courts

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में शूटआउट के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर, अदालतों की सुरक्षा की लगाई गुहार

Sat, 25 Sep 2021 11:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Sep 2021 11:37 AM IST
सार

शुक्रवार (25 सितंबर) को जिस तरह रोहिणी कोर्ट रूम के अंदर बदमाश सभी सुरक्षा घेरे को पार करते हुए हथियार लेकर पहुंचे उससे अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे हैं...

विज्ञापन
delhi high court plea filed in connection with shootout at rohini court for ensuring security of courts
दिल्ली हाईकोर्ट

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को हुए गैंगवार के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में संबंधित अधिकारियों व अथॉरिटी को दिल्ली की अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश देने की अपील की गई है। कल रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट में दिल्ली का टॉप-10 गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी मारा गया था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर आज सुबह से ही रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रोहिणी कोर्ट के अंदर-बाहर बड़ी संख्या में न सिर्फ दिल्ली पुलिस के जवान बल्कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं। हर आगंतुक की कड़ाई से जांच हो रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा मुददे को लेकर 2017 में भी दायर हो चुकी है याचिका
जिला अदालतों में वकीलों व जजों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने वर्ष 2017 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए 4 जुलाई 2017 को दिए फैसले में सुरक्षा व्यवस्था देखने व उचित उपाय करने के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में तत्कालीन हाईकोर्ट के जज संजीव सचदेव, विभू बाखरू व आईएस एस मेहता के अलावा कई वकील, आईबी के अधिकारी, आपदा प्रबंधन, आईएनए इत्यादि अधिकारियों को शामिल किया गया था। याची सुरेंद्र सिंह ने कहा इसके बावजूद अभी तक जिला अदालतों की सुरक्षा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने गहरी नाराजगी जताई, आज सभी जिला अदालतों में एक दिन की हड़ताल 
रोहिणी अदालत में हुई गैंगवार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर वकीलों ने गहरी नाराजगी जताते हुए शनिवार को सभी जिला अदालतों में एक दिन की हड़ताल कर दी। वकीलों ने कहा कि बार-बार कोर्ट परिसर में सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने के बावजूद इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।

रोहिणी कोर्ट रूम में हुई गोलीबारी पर नाराजगी जताते हुए ऑल बार एसोसिएशन समन्वय समिति के प्रवक्ता एवं दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नसियार ने कहा कि हमने जिला अदालतों के विकेंद्रीकरण के समय भी सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था और हाईकोर्ट ने आश्वासन दिया था कि सभी अदालतों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।


उन्होंने कहा यह हैरानी की बात है कि कोर्ट के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी जांच करते हैं, इसके बावजूद आरोपी कैसे हथियार लेकर कोर्ट रूम में पहुंच गए। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का मामला लगता है और तुंरत पुलिसकर्मियों ने कैसे आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। कहीं न कहीं इसमें मिलीभगत नजर आ रही है और हम इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करेंगे। यह अदालत परिसर में वकीलों व जजों की सुरक्षा का अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा वकीलों ने रोष व्यक्त करने के लिए शनिवार को हड़ताल रखने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed