फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court orders AAP leaders immediately remove comments against BJP leader from social media

Delhi High Court: हाई कोर्ट का AAP को आदेश, भाजपा नेता के खिलाफ टिप्पणियों को सोशल मीडिया से तुरंत हटाएं

Fri, 24 Feb 2023 05:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Feb 2023 05:42 PM IST
सार

Delhi High Court: आम आदमी पार्टी नेताओं सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और दिलीप पांडेय ने 22 जनवरी को एक प्रेस कांफ्रेंस कर यह आरोप लगाया था कि भाजपा नेता श्याम जाजू और उनके बेटे संदेश जाजू एक कंपनी के जरिए अवैध कमाई कर रहे हैं। इस कंपनी को भाजपा मुख्यालय के पते पर दर्ज होने का आरोप लगाया गया था...

विज्ञापन
Delhi High Court orders AAP leaders immediately remove comments against BJP leader from social media
Delhi High Court: Shyam Jaju - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के चार नेताओं को आदेश दिया है कि वे भाजपा नेता श्याम जाजू और उनके बेटे के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को दो दिन के अंदर हटाएं। कोर्ट ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और दिलीप कुमार पांडेय कोर्ट को ये बताएं कि उन्होंने भाजपा नेता और उनके बेटे पर एक कंपनी के जरिए अवैध लेनदेन करने के आरोप किस आधार पर लगाए।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने इसी प्रकार के आरोप भाजपा नेता नितिन गडकरी और अरुण जेटली पर भी लगाए थे जिनमें बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। इस मामले में भी श्याम जाजू ने आप नेताओं पर पांच करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। उन्होंने इन नेताओं से बिना किसी आधार के आरोप लगाने पर माफी की मांग भी की है।

विज्ञापन

क्या है मामला?

आम आदमी पार्टी नेताओं सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और दिलीप पांडेय ने 22 जनवरी को एक प्रेस कांफ्रेंस कर यह आरोप लगाया था कि भाजपा नेता श्याम जाजू और उनके बेटे संदेश जाजू एक कंपनी (मजबूत सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड) के जरिए अवैध कमाई कर रहे हैं। इस कंपनी को भाजपा मुख्यालय के पते पर दर्ज होने का आरोप लगाया गया था। आम आदमी पार्टी नेताओं ने इस प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था और बाद में इसे ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी पब्लिश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा नेता ने

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने अमर उजाला से कहा कि उनके या उनके बेटे के ऊपर लगाए गए ये आरोप पूरी तरह निराधार और फर्जी हैं। पार्टी मुख्यालय के पते पर इस तरह की कोई कंपनी रजिस्टर नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी हमेशा इसी प्रकार के आधारहीन आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर उसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करती है। उन्हें पहले भी इस तरह के मामले में भाजपा के शीर्ष नेताओं नितिन गडकरी और दिवंगत नेता अरुण जेटली से माफी मांगनी पड़ी थी और इस मामले में भी उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed