Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन की डिफाल्ट बेल पर हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता सत्येंद्र जैन की डिफाल्ट बेल पर हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विस्तार
Delhi High Court issues notice to Enforcement Directorate on Aam Aadmi Party (AAP) leader Satyendar Kumar Jain's default bail plea in Money Laundering Case. Satyender Jain challenges Delhi’s Rouse Avenue Court’s order passed on May 15, which had denied him default bail in the…
— ANI (@ANI) May 28, 2024विज्ञापन
गृह मंत्रालय दे चुका है सीबीआई जांच को मंजूरी
बीती 29 मार्च को सत्येंद्र जैन के खिलाफ महाठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी थी।
एलजी ने की थी जांच के लिए सिफारिश
आप मंत्री सत्येंद्र जैन वर्तमान समय मे जेल में बंद हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस साल फरवरी में पीओसी अधिनियम की धारा 17ए के तहत जैन पर मुकदमा चलाने और जांच करने की मंजूरी देने के लिए सीबीआई का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था।
आरोप है कि तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान शांति और आराम से रहने के नाम पर पैसे मांगे गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जैन को गिरफ्तार किया था। वह भी सुकेश के साथ जेल में बंद थे। जेल में बंद जैन ने जेल अधिकारियों पर अपनी मालिश और दूसरी वीआईपी सुविधा प्रदान करने का दबाव डाला था।