{"_id":"5ba2e504867a55013856a37c","slug":"delhi-high-court-former-judge-family-made-hostage-by-servant-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज के परिवार को नौकर ने बनाया बंधक, साथी के साथ की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज के परिवार को नौकर ने बनाया बंधक, साथी के साथ की लूटपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Sep 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की पत्नी को उनके आवास पर उनके नौकर ने कथित तौर पर बंधक बना लिया। आरोप है कि वो और उसका साथी लाखों रूपये की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मुख्य न्यायाधीश दिलीप कुमार कपूर का मस्तिष्काघात के कारण 2002 में निधन हो गया था। उनका आवास दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित है।
यह घटना सोमवार रात में हुई और इस घटना की सूचना पूर्व न्यायाधीश की बेटी ने पुलिस को दी जो घटना के समय घर में ही थीं। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश की 78 वर्षीय पत्नी रीबा कपूर ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि उन्हें और उनके साथ रहने वाली उनकी 45 वर्षीय बेटी को नौकर और उसके साथी ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि रीबा कपूर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर आरोपी ने लोहे की छड़ से हमला किया।