{"_id":"5fba78e368941c26ef0aaeb0","slug":"delhi-health-minister-satyendra-jain-said-number-of-beds-in-hospitals-is-continuously-increasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले अस्पतालों में लगातार बढ़ाई जा रही है बिस्तरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले अस्पतालों में लगातार बढ़ाई जा रही है बिस्तरों की संख्या
Sun, 22 Nov 2020 08:12 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 22 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार अस्पतालों मे आईसीयू बेड बढ़ा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि कोरोना मरीजों के लिए आइसीयू बेड की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते कुछ दिनों में 400 बिस्तरों की बढ़ोतरी की गई है। इनकी संख्या में और भी इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विभिन्न अस्स्त्रपतालों में तीन दिन में 363 आइसीयू बेड बढ़ाए गए हैं। इसमें 37 वेंटिलेटर बेड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों के अलावा सामान्य मरीजों के लिए भी बिस्तरों में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घर-घर किए जा रहे सर्वे में जिन लोगों में भी संक्रमण के लक्षण मिल रहे हैं, उनकी कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक आरटी-पीसीआर जांच में इजाफा किया जा रहा है। शनिवार को हुई कुल जांच में 48 फीसदी इसी प्रणाली से की गई थी। जैन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आने लगेगी।
विज्ञापन
उधर, आईसीयू की संख्या बढ़ाने के बावजूद इस समय में सिर्फ 128 वेंटिलेटर और 434 बगैर व आइसीयू बेड ही खाली हैं। सरकार का कहना है कि निजी अस्पतालों में भी 60 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस माह के अंत तक राजधानी में करीब चार हजार बेड बढ़ जाएंगे।