{"_id":"60effebc8ebc3ecccb3576bd","slug":"delhi-health-minister-satyendar-jain-said-success-was-achieved-in-controlling-the-second-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- दूसरी लहर को नियंत्रण करने में मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- दूसरी लहर को नियंत्रण करने में मिली कामयाबी
Thu, 15 Jul 2021 02:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:54 PM IST
सार
- 3 मई को सबसे ज्यादा 448 लोगों की मौत हुई
- मई के मध्य के आसपास मामलों में गिरावट शुरू हुई
- अब सकारात्मकता दर एक प्रतिशत से नीचे
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोरोनो वायरस की दूसरी लहर पर नियंत्रण हासिल करने में दिल्ली को कामयाबी मिली है लेकिन सरकार महामारी से लड़ने के लिए अपने बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है। दिल्ली को महामारी की एक आक्रामक लहर का सामना करना पड़ा जिसने प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की जान को मुश्किलों में डाल दिया था।
मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि के कारण शहर के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा ऑक्सीजन की कमी हो गई। बीते 20 अप्रैल को शहर ने रिकॉर्ड 28,395 मामले दर्ज किए थे। 22 अप्रैल को केस पॉजिटिविटी रेट 36.2 फीसदी था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। 3 मई को सबसे ज्यादा 448 लोगों की मौत हुई थी। मई के मध्य के आसपास मामलों में गिरावट शुरू हुई और अब सकारात्मकता दर एक प्रतिशत से नीचे है।
सरकार की इस पहल के बारे में दो मिनट और पांच सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए मंत्री जैन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को श्रेय दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि, दिल्ली ने कोविड -19 की दूसरी लहर पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा समय पर कार्यवाही और सक्रिय निर्णय लेने के कारण संभव हुआ है। दिल्ली सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को सक्रिय रूप से मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
इस वीडियो में अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना, रिकॉर्ड समय में आईसीयू बेड, कोरोनोवायरस ड्यूटी पर मंत्रियों की तैनाती, कोविड प्रबंधन के लिए एकीकृत कमांड और नियंत्रण कक्ष जैसी सरकार की विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला गया, जिसे 10 दिनों में तैयार किया था। इसके अलावा सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम को भी रेखांकित किया जिसके तहत स्कूलों को टीकाकरण केंद्रों में बदल दिया गया है। साथ ही ड्राइव-थ्रू टीकाकरण और 'जहाँ वोट वहा टीकाकरण' पहल को लेकर भी वीडियो में बेहतर फैसले बताए गए हैं।