{"_id":"6124f9bafb07b26f3b62b0e6","slug":"delhi-health-minister-said-delhi-is-prepared-for-the-third-wave-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को दिल्ली तैयार, 12 हजार आईसीयू और 25 हजार अन्य बेड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को दिल्ली तैयार, 12 हजार आईसीयू और 25 हजार अन्य बेड तैयार
Tue, 24 Aug 2021 07:22 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:22 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में 17 नए मामलों के साथ पॉजिटिविटी दर सोमवार को 0.04 फीसदी तक आ चुकी है और पिछले तीन दिनों से कोई मौत भी दर्ज नहीं हुई। यह संकेत है कि दिल्ली में कोरोना कमजोर पड़ रहा है...
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
- फोटो : ANI (File Photo)
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए दिल्ली सरकार अपनी तैयारी मजबूत करने में जुट गई है। राजधानी के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को मिलकर 12 हजार ICU बेड तैयार हो चुके हैं तो 25 हजार अन्य सामान्य बेड भी तैयार किये जा चुके हैं। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लगभग 37 प्लांट काम करना शुरू कर चुके हैं तो कई और अभी भी लगाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने कहा कि वह तीसरी लहर से मजबूती के साथ निपटेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में 17 नए मामलों के साथ पॉजिटिविटी दर सोमवार को 0.04 फीसदी तक आ चुकी है और पिछले तीन दिनों से कोई मौत भी दर्ज नहीं हुई। यह संकेत है कि दिल्ली में कोरोना कमजोर पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं के उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केजरीवाल सरकार बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान देते हुए विशेष इंतजाम कर रही है। स्कूल खोलने के सवाल पर जैन ने कहा कि वे अन्य राज्यों की स्थिति पर भी नज़र रख रहे हैं, जहां स्कूल खोल दिए गए हैं। उनका अनुभव देखते हुए दिल्ली सरकार कोई निर्णय लेगी।
विज्ञापन