{"_id":"5d1f412d8ebc3e3c8c3f6b03","slug":"delhi-hc-issues-notice-to-bjp-mp-ramesh-bidhuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता चड्ढा की याचिका पर हाईकोर्ट ने सांसद रमेश बिधूड़ी को भेजा नोटिस, बीजेपी से भी मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता चड्ढा की याचिका पर हाईकोर्ट ने सांसद रमेश बिधूड़ी को भेजा नोटिस, बीजेपी से भी मांगा जवाब
Fri, 05 Jul 2019 05:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Raghav Chadha-Ramesh Bidhuri
- फोटो : Amar Ujala
हाईकोर्ट ने आप नेता राघव चड्ढा की याचिका पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी व उनकी पार्टी से जवाब मांगा है। चड्ढा ने लोकसभा चुनाव में बिधूड़ी की जीत को चुनौती दी है। दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से बिधूड़ी ने चड्ढा को 3.6 लाख मतों से मात दी थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने रमेश बिधूड़ी व भाजपा को नोटिस जारी कर अगली तारीख से पहले जवाब मांगा है। अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख तय की गई है। हाईकोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी को भी दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव के दस्तावेज का रिकार्ड सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है कि रमेश बिधूड़ी ने अपने नामांकन व हलफनामे में सही और पूरी जानकारी नहीं दी है। बिधूड़ी ने आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में बिहार में दर्ज एफआईआर का तथ्य छिपाया है। इसके बाद भी उनका नामांकन स्वीकार किया गया। इस लिहाज से उनका चुनाव गैर कानूनी है। इसलिए उसे रद्द कर चड्ढा को विजयी घोषित किया जाए।
विज्ञापन