फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi HC indicates that warrant would be issued against Virender Dev Dikshit

'सेक्स जेल' पर हाईकोर्ट ने कहा- ये कैसा आश्रम जहां सिर्फ एक उम्र की महिलाएं

Sat, 23 Dec 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi HC indicates that warrant would be issued against Virender Dev Dikshit
- फोटो : अमर उजाला

रोहिणी के विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में सीबीआई रेड के बाद भी वीरेंद्र देव दीक्षित के कोर्ट में पेश न होने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कथित बाबा के दिल्ली स्थित 8 आश्रमों की जांच की जाए।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सवाल खड़ा किया कि आखिर ये कैसा आश्रम है जहां सिर्फ एक उम्र की लड़कियों को ही रखा जाता है। बता दें कि कोर्ट के आदेश पर ही सीबीआई पिछले तीन दिन से इस आश्रम पर छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


'बाबा' वीरेंद्र देव के आश्रम से छूटी लड़की ने बताई शर्मनाक बातें, 168 महिलाओं की लिस्ट मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान भी कथित बाबा के पेश न होने पर कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि वह पता करे कि वीरेंद्बार सिंह कहां छिपा हुआ है।कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर आश्रम से संबंधित जरूरी जानकारी नहीं दी जाती है तो उसके संरक्षक वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ वारंंट जारी किया जाए। इस मामले पर अगली सुनवाई 4 जनवरी को होगी। 

वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ वारंट जारी करने का निर्देश

Delhi HC indicates that warrant would be issued against Virender Dev Dikshit

इससे पहले बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी छापेमारी के बाद महिला आयोग और पुलिस की टीम ने बंधक बनाकर रखी गईं 41 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें शेल्टर होम भेज दिया गया। वहीं, आश्रम का संचालक बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित अभी भी फरार है। सूत्रों के मुताबिक आश्रम में अभी भी 150 लड़कियां व महिलाएं हैं और उन्होंने बाहर आने से इनकार कर दिया है।

महिला आयोग फिलहाल इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं इनमें से कोई नाबालिग तो नहीं है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस व दिल्ली महिला आयोग की टीम बृहस्पतिवार सुबह फिर से छापेमारी करने पहुंची।

बाबा चलाता है हाईप्रोफाइल रैकेट

Delhi HC indicates that warrant would be issued against Virender Dev Dikshit

इस दौरान आश्रम के लोगों से कमरे की चाबियां मांगी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आखिरकार पुलिस टीम ने करीब 14 दरवाजों के ताले तोड़ दिए। पुलिस के अनुसार लड़कियां कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। कुछ लड़कियां बेसुध हालत में बाहर निकालीं गईं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि आश्रम में जो भी महिलाएं हैं सभी को यहां से निकालकर नारी निकेतन में रखा जाना चाहिए। सभी की काउंसलिंग करवाई जाए, तभी सचाई सामने आएगी। उधर, दिल्ली महिला आयोग व पुलिस टीम के साथ आश्रम में मारपीट करने के मामले में विजय विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के आसपास के लोगों का कहना है कि यहां की गतिविधियों के बारे में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां रहने वाले अनुयायियों को किसी से मिलने की इजाजत नहीं थी।

आश्रम के भीतर क्या हो रहा है इसकी जानकारी किसी को नहीं होती थी। लोगों का कहना है कि बाबा कोई अध्यात्म की बात नहीं करता था बल्कि वह हाईप्रोफाइल रैकेट चलाता था। 

मैं अंदर जाऊं तो बचकर बाहर नहीं आ सकती : स्वाति

Delhi HC indicates that warrant would be issued against Virender Dev Dikshit
स्वाति मालिवाल

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना है कि आश्रम में यदि मैं अंदर रुक जाऊं तो बचकर सुरक्षित बाहर नहीं आ सकती। स्वाति का कहना है कि इस आश्रम का माहौल काफी डराने वाला है। हर दो कदम पर किले की तरह बड़े-बड़े गेट बनाए गए हैं जिन पर बड़े ताले लगे हैं।

स्वाति समेत पुलिस अधिकारियों ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बुधवार देर रात आश्रम में एक बार फिर जांच की। यहां काफी ऐसा सामान निकला है जो काफी हैरान करने वाला है। आपत्तिजनक पत्र भी मिले हैं। बृहस्पतिवार सुबह आयोग की अध्यक्ष समेत पुलिस अधिकारी तीसरी बार आश्रम जांच के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed