{"_id":"6802b938108656baaf0fb012","slug":"delhi-has-the-hottest-day-after-two-years-rain-in-the-evening-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather : दिल्ली मे दो साल बाद सबसे गर्म रहा शुक्रवार का दिन, पर शाम को हो गई बारिश; अब सोमवार तक रहेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather : दिल्ली मे दो साल बाद सबसे गर्म रहा शुक्रवार का दिन, पर शाम को हो गई बारिश; अब सोमवार तक रहेगी राहत
Sat, 19 Apr 2025 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:20 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरा वीकेंड राहत भरा रहेगा। इस बीच तेज हवा चलेगी और हल्की भारी भी होने का अनुमान है। इससे सोमवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली में कल शाम को हुई बारिश के बाद मौसम हुआ कूल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मौसम ने शुक्रवार को यू-टर्न ले लिया। दिनभर की तपिश के बाद शाम को बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरा वीकेंड राहत भरा रहेगा। इस बीच तेज हवा चलेगी और हल्की भारी भी होने का अनुमान है। इससे सोमवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इससे पहले दो साल बाद एक बार फिर इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले इसी साल आठ अप्रैल को भी तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ था, उस दिन लू भी चली थी। गर्मी बढ़ने का असर सड़कों पर दिखा। शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकली और गर्म हवा ने खूब पसीना निकाला। तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद लू की स्थिति नहीं रही, लेकिन सूरज ने दिनभर अपने तेवर कड़े ही रखे।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते साल 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और वर्ष 2023 में 18 अप्रैल को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। उधर, शाम होते-होते हल्के बादल छाने लगे। अंधेरा छाने के साथ दिल्ली में तेज हवा चली। इस दौरान बारिश भी फुहारों ने भी दिल्ली को भिगोया। मौसम विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल को पहाड़ों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम ने करवट ली है। इससे दिनभर की झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिल सकी है। मौसम का यह मिजाज शनिवार को भी ऐसा ही बना रहेगा। इस कारण से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व तेज आंधी चलने की संभावना है। 19 अप्रैल को हल्की बारिश व 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इस कारण से 22 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के बीच दर्ज होगा। अभी लू की संभावना नहीं है। दो से तीन दिन की राहत के बाद तापमान अगले सप्ताह के अंत से फिर से उछाल मारेगा। सप्ताह के अंत में तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 41.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 25.6 डिग्री सेल्सियस
19 अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6:47 मिनट
20 अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 5:57 मिनट