फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi has none of the 10 best police stations of the country

देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में दिल्ली का एक भी नहीं, मणिपुर का नोंगपोक सेकमाई पहले स्थान पर

Fri, 04 Dec 2020 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली         
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली          Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Dec 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi has none of the 10 best police stations of the country
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को देश के जिन दस सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने की घोषणा की है उनमें मणिपुर के थौबाल जिले का नोंगपोक सेकमाई थाना देश में पहले स्थान पर है। सूची में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु के सलेम सिटी का सुरामंगलम और अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले का खरसांग थाना तीसरे स्थान पर है। टॉप टेन में मुरादाबाद का कांठ थाना भी शामिल है मगर दिल्ली का एक भी थाना इस सूची में जगह नहीं बना पाया है। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने देश के 16,671 थानों में से 10 सर्वश्रेष्ठ थानों को चुना है। इस सूची में चौथे स्थान पर छत्तीसगढ़ का झिलमिल (भैया थाना), गोवा का सांगुएम पांचवें, अंडमान निकोबार द्वीप समूह का कालीघाट छठे, सिक्किम का पाकयोंग सातवें, मुरादाबाद का कांठ आठवें, दादरा नगर हवेली का खानवेल नौवें और तेलंगाना के करीमनगर का थाना जमीकुंटा दसवें स्थान पर है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष कामकाज के लिहाज से देशभर के दस सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची जारी करती है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इससे इन पुलिस थानों को और बेहतर काम करने का प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही अन्य थानों में बेहतर करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। दस बेहतरीन थानों के चयन में उनके कामकाज, सेवा देने की गुणवत्ता और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए तकनीकों के इस्तेमाल जैसी 19 कसौटियों पर परखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed