फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi haryanvi dancer sapna chaudhary appreciate police work in lockdown help in making food for needy

द्वारका थाने पहुंचकर सपना चौधरी ने पुलिस का हौसला बढ़ाया, महिला पुलिसकर्मियों के साथ बनाई पूड़ी

Mon, 11 May 2020 09:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 11 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
delhi haryanvi dancer sapna chaudhary appreciate police work in lockdown help in making food for needy
सपना चौधरी ने दिल्ली के द्वारका थाने पहुंच कर पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में गरीबों के लिए खाना बनाकर बांट रही द्वारका पुलिस का हौसला बढ़ाने के लिए सोमवार को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी थाने पहुंचीं। सपना ने थाने में दो घंटे रुककर महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पूड़ी और सब्जी बनाने में सहयोग किया।

विज्ञापन


सपना चौधरी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों का जितना सम्मान करें, वह कम है, क्योंकि इस समय जिन लोगों को यह काम करना चाहिए, वह अपने फर्ज से पीछे हट गए हैं, लेकिन महिला पुलिसकर्मी अपने काम और अपने परिवार के बारे में न सोचते हुए दिनभर जरूरतमंदों की सेवा में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि जितना हो सके, वह भूखे और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं और खुद को भी इस महामारी से सुरक्षित रखे। सपना ने बाद में थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बेसहारा लोगों को खाने के पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेसलर बबीता फोगाट ने भी नजफगढ़ थाने में बनाई थी पूड़ी

इससे पहले कुश्ती में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली रेसलर बबीता फोगाट ने 21 अप्रैल को नजफगढ़ थाने पहुंचकर महिला पुलिस कर्मियों के साथ पूड़ी बनाई थी। थाने में जरूरतमंदों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन के पैकेट को बबीता ने तैयार किया था। काफी देर तक पूड़ी बनाने के बाद उन्होंने थाने के बाहर बेसहारा लोगों को खाने का पैकेट भी बांटे।

कुश्ती में हाथ आजमाने के बाद बबीता फोगाट ने नजफगढ़ थाने में बैलन पकड़कर पूड़ियां बनानी शुरू कर दी। उनके इस कार्य को देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान थे। बबीता ने महिला पुलिसवालों के साथ मिलकर करीब एक घंटे तक पूड़ी बनाने में साथ दिया। इसके बाद वह पास में ही बन रही सब्जी में हाथ आजमाने चली गई।


इस दौरान बबीता फोगाट ने कहा कि लॉकडाउन में पुलिस जिस तरह काम कर रही वह काबीले तारीफ है। बबीता में पुलिस के सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें सेल्यूट कर थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया। इसके बाद पुलिसवालों के साथ बबीता ने सड़कों पर लोगों को खाने का पैकेट वितरित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed