फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Haryana border strictly sealed only emergency cases allowed

दिल्ली-हरियाणा की सीमा सख्ती से सील, केवल जरूरी सेवाओं को इजाजत

Wed, 29 Apr 2020 02:41 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
delhi Haryana border strictly sealed only emergency cases allowed
दिल्ली हरियाणा बॉर्डर सील - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा ने दिल्ली से लगने वाली सभी सीमाएं मंगलवार को कड़ाई से सील कर दी हैं। केवल जरूरी सेवाओं को सख्त शर्तों के साथ ही सीमा में प्रवेश करने की इजाजत है। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली से आने वालों की सख्ती से जांच की जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे विज ने कहा कि अगर 15-20 दिनों के लिए दिल्ली से लगी सीमाएं कड़ाई से सील कर दी जाएं, तो कोरोना संक्रमण के मामले में हरियाणा बेहतर स्थिति में होगा। दिल्ली से लगने वाले हरियाणा के दो बड़े शहरों फरीदाबाद और गुरुग्राम से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आते-जाते हैं। 
विज्ञापन


एनसीआर के इन शहरों में कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। विज ने बताया कि जरूरी सेवाओं और इनसे जुड़े लोगों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार आने-जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर अब भी सतर्कता है, लेकिन ज्यादा सख्ती की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली में काम करते हैं और हरियाणा में रहते हैं उनमें कोरोना के मामले मिल रहे हैं। इससे उनके संपर्क में आने वाले लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। इसी वजह से हरियाणा में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को दिल्ली सरकार के लिए काम करने वाले हरियाणा निवासियों के खाने और रहने की वहीं व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही अगर वे संक्रमित होते हैं तो उनका इलाज भी वहीं कराया जाए। इस तरह हरियाणा में जो लोग बाहर से काम करने आ रहे हैं उनके लिए इंतजाम करना हमारी जिम्मेदारी है।
 

लॉकडाउन को बढ़ाया जाए

अनिल विज ने कहा कि उनकी निजी राय में लॉकडाउन को तीन मई से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोरोना काफी हद तक काबू में है। यहां 71 फीसदी रिकवरी रेट है जो देश में सबसे ज्यादा है। एनसीआर के गुरुग्राम में 51, फरीदाबाद में 46, पलवल में 34, नूंह में 57 और सोनीपत में कोरोना के 22 केस हैं।

जीपीएफ से पैसे निकाल सकेंगे कर्मचारी: सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विवाह जैसे अपरिहार्य खर्च के लिए सरकारी कर्मचारी जीपीएफ से राशि निकाल सकेंगे। इस निकासी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ मिलता रहेगा। 

12,316 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जल्दी निकाला जाएगा। इनकी पहले ही लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। लॉकडाउन की अवधि पूरी होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगे। सरकार ने पांच वर्षों के कार्यकाल में 68,560 पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और लगभग 5000 पद हरियाणा लोक सेवा आयोग के जरिए भरे हैं।

हरियाणा में 310 संक्रमित सोनीपत-झज्जर में नए केस
प्रदेश में मंगलवार को सोनीपत और झज्जर में कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 310 पहुंच गई है। कुल संक्रमितों में से 224 ठीक हो चुके हैं।

सोनीपत जिले के राई क्षेत्र के जठेडी गांव का दिल्ली पुलिस का सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला है। झज्जर जिले में सुलौधा गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले सिपाही, उसके माता-पिता और डेढ़ साल की बेटी वायरस संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed