फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Half of the doctors in government hospitals will be on leave from next month.

Delhi : अगले महीने से छुट्टी पर रहेंगे सरकारी अस्पतालों के आधे डॉक्टर, कई सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

Mon, 22 Apr 2024 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 02:03 AM IST
सार

आधे डॉक्टर छुट्टी पर रहने के कारण अगले दो माह तक ओपीडी सुविधा और सर्जरी के लिए मरीजों को लंबा समय दिया जा सकता है। 15 मई से एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग अस्पताल ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Half of the doctors in government hospitals will be on leave from next month.
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार के अस्पतालों में इलाज करवाने आ रहे मरीजों की अगले माह से परेशानी बढ़ जाएगी। आधे डॉक्टर छुट्टी पर रहने के कारण अगले दो माह तक ओपीडी सुविधा और सर्जरी के लिए मरीजों को लंबा समय दिया जा सकता है। 15 मई से एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग अस्पताल ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। इसमें में अस्पताल के आधे संकाय रोस्टर के आधार पर 15 दिन से एक माह के लिए छुट्टी पर रहेंगे। ऐसे में उनकी छुट्टी के दौरान गंभीर मरीजों को दूसरे संकाय में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल संकाय को छुट्टी देने की तैयारियां शुरू हो गई है। अस्पताल फैकल्टी को छुट्टी देने के लिए रोस्टर तैयार होने लगा है। इस रोस्टर के तहत 15 मई से 16 जुलाई के बीच दो चरणों में संस्थान के सभी डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे। सभी अस्पताल के प्रबंधन ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए छुट्टी पर जाने वाले डॉक्टरों का ब्यौरा मांगा है। इसके अलावा कहा गया है कि निर्देश दिया गया है कि अवकाश के दौरान दूसरे 50 फीसदी डॉक्टर अस्पताल में उपस्थित रहें।
विज्ञापन


रोजाना आते हैं 50 हजार मरीज
एम्स सहित दूसरे अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 50 हजार मरीज आते हैं। डॉक्टरों की मुताबिक एम्स में करीब 20 हजार, सफदरजंग में करीब 12 हजार, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आठ हजार और लेडी हार्डिंग में आठ से दस हजार मरीज इलाज करवाने आते हैं। इसके अलावा इन अस्पतालों में रोजाना 200 से अधिक छोटी-बड़ी सर्जरी होती हैं। डॉक्टरों के अभाव में इस दौरान मरीजों को लंबी तारीख दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने से पहले देखें अस्पताल की वेबसाइट
मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टर की छुट्टी की जानकारी अस्पताल की वेबसाइट पर दी जाएगी। अभी डॉक्टरों के ग्रीष्मकालीन अवकाश का रोस्टर बनाया जा रहा है। रोस्टर बनने के बाद इसे अस्पताल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। मरीज अपने डॉक्टर व ओपीडी के आधार पर अस्पताल आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed