{"_id":"67113c54a0bf8a819f0aca5d","slug":"delhi-half-marathon-metro-will-be-operational-from-3-15-am-on-sunday-20-october-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: इस रविवार तड़के सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव; जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: इस रविवार तड़के सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव; जानें वजह
Thu, 17 Oct 2024 10:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:10 PM IST
सार
दिल्ली में 20 अक्तूबर रविवार को दिल्ली मेट्रो ने अपने समय में बदलाव किया है। सुबह 3:15 बजे से मेट्रो के सभी रूटों पर मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। लेकिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रे लाइन पर यह सुविधान हीं मिलेगी।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन) और ग्रे लाइन (द्वारका-ढांसा बस स्टैंड) को छोड़कर अन्य सभी मेट्रो कॉरिडोर पर तड़के सवा तीन बजे से सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि हाफ मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को जरूरत के अनुसार नि:शुल्क क्यूआर कोड टिकट दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावक आयोजकों से विशेष क्यूआर कोड वाले कलाई बैंड ले सकते हैं।
विज्ञापन
तड़के सवा तीन से चार बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का परिचालन होगा। सुबह चार से छह बजे के बीच 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। सुबह छह बजे से सभी कॉरिडोर पर अपने निर्धारित समय से मेट्रो उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन