फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Gym owner shot dead in Greater Kailash,

Delhi : ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

Fri, 13 Sep 2024 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 05:52 AM IST
सार

घटना कल रात की है। गोली लगने के बाद नादिर घायल हो गया और उसका बहुत खून बह गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों मे बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
Delhi: Gym owner shot dead in Greater Kailash,
घटना पर पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कल रात की है। गोली लगने के बाद नादिर घायल हो गया और उसका बहुत खून बह गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों मे बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फायरिंग दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश मैं कल रात्रि 10:57 बजे के आसपास हुई। पुलिस को गोलीबारी होने और एक व्यक्ति के घायल होने और मैक्स अस्पताल ले जाने की सूचना  मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कुछ गोली के खोखे और फुटपाथ पर खून था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर पता चला कि नादिर शाह पुत्र जहीर शाह निवासी सीआर पार्क उम्र लगभग 35 वर्ष को कुछ गोली लगी हैं। कुछ हमलावर दोपहिया वाहन पर आए और उन पर गोलियां चलाईं और भाग गए। उसके दोस्त उन्हे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन उसे डॉक्टरों मे मृत घोषित कर दिया गया। उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है।

डीसीपी (साउथ) अंकित चौहान का कहना है कि 'रात करीब 10:45 बजे हमें जीके (ग्रेटर कैलाश) के ई-ब्लॉक में फायरिंग की घटना की जानकारी मिली। नादिर शाह नाम का शख्स जो पार्टनरशिप में जिम चलाता है, उसे गोली लगी थीं। आगे की जांच जारी है। हमने निगरानी और अन्य उद्देश्यों के लिए 5 टीमें बनाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed