{"_id":"60f8ec3bb41b9271113dfbe6","slug":"delhi-gunpreet-sad-on-oxygen-report-says-firstly-government-do-not-give-oxygen-to-my-father-now-its-disrespecting-his-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहत परिजन: तब ऑक्सीजन नहीं दिया, अब मेरे पिता की मौत का किया अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहत परिजन: तब ऑक्सीजन नहीं दिया, अब मेरे पिता की मौत का किया अपमान
Thu, 22 Jul 2021 10:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:07 AM IST
सार
करोल बाग निवासी गुनप्रीत के पिता भी उस रात जयपुर गोल्डन अस्पताल में थे जब नव्या की मां सीमा अवस्थी की मौत हुई।
विज्ञापन
गुनप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में 15 अप्रैल से लेकर 5 मई के बीच में तमाम अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी देखी गई थी। अब जब सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद अब वो पीड़ित लोग बेहद आहत हैं जिनके परिजन ऑक्सीजन की कमी से चले गए।
विज्ञापन
करोल बाग निवासी गुनप्रीत के पिता भी उस रात जयपुर गोल्डन अस्पताल में थे जब नव्या की मां सीमा अवस्थी की मौत हुई। गुनप्रीत भी अपने पिता के लिए ऑक्सीजन की तलाश कर रहे थे लेकिन काफी मुश्किलों के बाद जब उन्हें एक छोटा सिलिंडर मिला उसे लेकर ही वे अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गुनप्रीत ने कहा कि आज सरकार के बयान की चर्चा सुनने के बाद बहुत गुस्सा आ रहा है। उस वक्त इन लोगों ने ऑक्सीजन नहीं दिया और आज ऐसी बातें बोलकर इन्होंने मेरे पिता की मौत का अपमान किया है।
विज्ञापन
उस रात मेरे जैसे वहां कई परिवार थे जिन्होंने अपनों को ऑक्सीजन की कमी से खोया। सभी पीड़ितों ने मिलकर इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमें कोर्ट के दरवाजे से न्याय मिलेगा।