{"_id":"6646704aeaa6b9306d0fcb37","slug":"delhi-greenery-is-decreasing-on-the-roads-of-the-capital-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : राजधानी की सड़कों पर घट रही है हरियाली, पांच साल में मामूली पौधरोपण, नगर निगम के अभियान में यह है खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : राजधानी की सड़कों पर घट रही है हरियाली, पांच साल में मामूली पौधरोपण, नगर निगम के अभियान में यह है खामी
Fri, 17 May 2024 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 05:07 AM IST
सार
खासकर एमसीडी की सड़कों पर जिनकी चौड़ाई 60 फुट से कम है। इनपर बीते पांच साल में दिल्ली में हुए कुल पौधरोपण का केवल 0.50 फीसदी है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की सड़कों पर हरियाली लगातार घट रही है। खासकर एमसीडी की सड़कों पर जिनकी चौड़ाई 60 फुट से कम है। इनपर बीते पांच साल में दिल्ली में हुए कुल पौधरोपण का केवल 0.50 फीसदी है। एमसीडी का पौधरोपण अभियान खाली जगहों तक ही सीमित है। नतीजतन कुल पौधरोपण का एक फीसदी हिस्सा भी कॉलोनियों और यहां की सड़कों पर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
डीडीए ने करीब तीस साल पहले दिल्ली में बसंत विहार, बसंत कुंज, गुलमोहर पार्क, मयूर विहार जैसी कॉलोनियां बसाईं। उस समय यहां जो पेड़ लगाए गए, मौजूदा समय इनमें से कुछ ही बचे हैं। कॉलोनियों में बहुमंजिला इमारतों की संख्या तेजी से बढ़ी और इसी रफ्तार से पेड़ घटते गए।
विज्ञापन
एमसीडी के उद्यान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली 60 फुट से कम चौड़ी सड़कें एमसीडी के पास हैं। इन सड़कों के दोनों किनारों पर कच्ची जगह नहीं है। उद्यान विभाग इन सड़कों पर पेड़ लगाना चाहे भी तो तोड़ने को लेकर रुकावट आती है। यदि उपयुक्त जगह देखकर कहीं पेड़ लगाना चाहें भी तो आसपास के लोग इन्हें ऐसा करने से मना कर देते हैं। गाड़ी कहां खड़ी करेंगें, पेड़ बड़े होंगे तो घर में कीड़े जाएंगे, पेड़ की जड़ें घर में आएंगी, सर्दियों में धूप नहीं मिलेगी, चिड़िया बीट करेगी जैसी समस्याएं बताकर लोग पेड़ लगाने से रोक देते हैं।
विज्ञापन
पेड़ों से खाली हो जाएंगी कॉलोनी की सड़कें
एमसीडी के अधिकारी ये मानते हैं कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो दिल्ली की कॉलोनियां और इनकी सड़कें आने वाले कुछ सालों में पेड़ों से बिल्कुल खाली हो जाएंगी। क्योंकि कॉलोनियों की सड़कों पर हरियाली बढ़ाने के लिए एमसीडी के पास कोई कार्य योजना नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि इसके लिए निगम की ओर से मजबूत कार्य योजना बनाए जाने की जरूरत है।
केवल खाली जगहों पर लगाए गए पेड़
बीते पांच साल में एमसीडी ने हर साल लाखों पौधे लगाए। लेकिन उद्यान विभाग के मुताबिक ये पौधे केवल खाली जगहों पर ही लगाए गए। 2019-20 में 4.32 लाख पौधे लगाए गए, जिनमें 1.35 लाख पेड़ और 2.97 लाख झाड़ियां लगाई गईं।2020-21 में 3.92 लाख पौधे लगाए गए, जिनमें 1.18 लाख पेड़ और 2.75 लाख झाड़ियां लगाई गईं। 2021-22 में 2.77 लाख पौधे लगाए गए, जिनमें से 82 हजार पेड़ और 1.95 लाख झाड़ियां लगाई गईं।2022-23 में 5.20 लाख पौधे लगाए गए, जिनमें 1.14 लाख पेड़ और 4.07 लाख झाड़ियां लगाई गईं। 2023-24 में 5.33 लाख पौधे लगाए गए, जिनमें से 1.40 लाख पेड़ और 3.92 लाख झाड़ियां लगाई गईं
एडॉप्ट अ ट्री कार्यक्रम पूरी दिल्ली में चलाने की तैयारी
कॉलोनी की सड़कों पर पेड़ लगाने और इनकी हिफाजत करने की नीयत से उद्यान विभाग ने शाहदरा उत्तरी जोन में एडॉप्ट अ ट्री मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम के अंतर्गत कुल 238 पेड़ लगाए गए, जिनकी देखभाल इनके सामने के घर वाले लोग कर रहे हैं। अब इस मुहिम को पूरी दिल्ली में ले जाने की कोशिश चल रही है।