फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi grap update Private offices will operate with 50% staff and work from home

दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम: निजी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे, सरकार ने जारी की एडवाइजरी; जानें क्या कहा

Sat, 22 Nov 2025 10:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 10:20 PM IST
सार

Delhi GRAP: दिल्ली की हवा फिर जहरीली हो गई है। सांस लेना मुश्किल होने पर दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है। अब सभी निजी ऑफिस सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ के साथ चलेंगे, बाकी कर्मचारी घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करेंगे।

विज्ञापन
delhi grap update Private offices will operate with 50% staff and work from home
दिल्ली में ग्रेप के नियम और सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ ऑन साइट काम करने की एडवाइजी जारी की है, बाकी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम एहतियात के तौर पर लिया गया है, जिससे शहर में वाहनों की संख्या कम होगी और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण का असर घटेगा। सरकार ने निजी कंपनियों से एडवाइजरी मानने की अपील की है।

विज्ञापन
Trending Videos

कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत सरकार ने ये कदम उठाया है। फिलहाल दिल्ली में ग्रैप स्टेज 3 लागू है। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि ग्रैप 3 के दौरान दिल्ली सरकार तेजी से कदम उठा रही है। सरकार का फोकस साफ हवा, पब्लिक हेल्थ और रियल टाइम मॉनिटरिंग पर है। सरकार लगातार हालात पर नजर रख रही है और खासकर बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील समूहों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पहले ही एमसीडी और दिल्ली सरकार के कार्यालयों के लिए अलग-अलग टाइमिंग लागू कर चुकी है। एमसीडी दफ्तर सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 से शाम 6.30 बजे तक चलेंगे। इससे पीक टाइम में ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण स्तर पर भी असर पड़ेगा। यह व्यवस्था फरवरी तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण के लिए चल रहे अभियानों के तहत 2,000 से ज्यादा प्रवर्तन कर्मी विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर 24 घंटे मैदान में सक्रिय हैं। अब तक 1,200 से अधिक कंस्ट्रक्शन साइट्स और उद्योगों का निरीक्षण किया है। इनमें से 200 से अधिक को शो कॉज नोटिस भेजे गए हैं और 50 साइट्स को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: 35 दिन में काटे करीब 85 करोड़ रुपये के चालान, सबसे ज्यादा जांच रही ये दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed