फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi govt seems standing against LGs new guidelines for home isolation of corona patients

दिल्ली: होम आइसोलेशन की नीति को लेकर उप राज्यपाल बैजल और केजरीवाल सरकार आमने-सामने

Fri, 19 Jun 2020 11:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 19 Jun 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi govt seems standing against LGs new guidelines for home isolation of corona patients
अरविंद केजरीवाल-अनिल बैजल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश के बाद उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में होम आइसोलेशन की नीति खत्म करने को लेकर आदेश पारित कर दिया है। इसके बाद से ही उप राज्यपाल और दिल्ली सरकार आमने सामने खड़े नजर आ रहे हैं। दिल्ली सरकार इस आदेश का स्पष्ट शब्दों में विरोध करती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार का कहना है कि होम आइसोलेशन को लेकर उप राज्यपाल द्वारा जारी किया गया आदेश पूरी तरह मनमाना है और इससे दिल्ली को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है। इसपर दोबारा विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन को लेकर उप राज्यपाल द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों को लेकर सरकार ने कहा कि हमारे पास कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पहले से ही पर्याप्त दस्तावेज और नर्स नहीं हैं। मैनपावर की पहले से ही कमी है। इस निर्णय के बाद बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए बहुत बड़े क्वारंटीन सेंटर की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कहा कि इस निर्णय के बाद कोरोना वायरस के टेस्ट और उसके संक्रमण को लेकर कई लोग हतोत्साहित हो जाएंगे। मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि दिल्ली सरकार अपनी होम आइसोलेशन की नीति खत्म करे। 

इस आदेश में ये भी है कि अब मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें कम से कम पांच दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। इसके बाद उप राज्यपाल अनिल बैजल ने संबंधित आदेश पारित कर दिया, जिसे लेकर दिल्ली सरकार का विरोधाभास सामने आ रहा है।

मालूम हो कि दिल्ली सरकार की होम आइसोलेशन नीति के अनुसार कोरोना के जिन मरीजों में लक्षण नहीं होते हैं या कम लक्षण होते हैं, उन्हें अस्पताल में नहीं जाना पड़ता, बल्कि उनका इलाज घर पर ही होता है। दिल्ली में ऐसे मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है।


हालांकि अगर यह आदेश लागू हो जाता है तो मरीजों में पैनिक बढ़ने की संभावना है। जानकार कहते हैं कि अभी हल्के या बिना लक्षण वाले वो मरीज जो अपने घर में ही रहते थे और उस वातावरण में ठीक हो जाते थे, उन्हें क्वारंटीन सेंटर में जाना पड़ेगा तो उन पर मानसिक तौर पर बुरा असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed