उपराज्यपाल पर बरसे दिल्ली सरकार के मंत्री, कहा कम ही की है विदेश यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने उपराज्यपाल की तरफ से दिल्ली के मंत्रियों और उनके स्टाफ के विदेश यात्रा की मांगी गई सूचना पर कहा है कि दिल्ली के मंत्रियों ने दूसरे राज्यों के मंत्रियों से कम विदेश यात्राएं की हैं।
जैन ने उपराज्यपाल पर हमला करते हुए कहा कि हिम्मत है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा का भी ब्योरा मांगें।
सामान्य प्रशासन विभाग को गत सप्ताह उपराज्यपाल ने सभी मंत्रियों और उनके स्टाफ के 18 महीने के दौरान की गई विदेश यात्रा का ब्योरा 12 सितंबर तक मांगा है। उसमें खर्च, किस श्रेणी की टिकट थी और उद्देश्य की जानकारी भी मांगी है।
'अगर निजी काम से यात्रा करते हैं तो अपना पैसा खर्च करते हैं'
सत्येंद्र जैन ने कहा है कि उपराज्यपाल मंत्रियों की विदेश यात्रा की सूचना मांग रहे हैं, प्रधानमंत्री की भी मांगें? जैन ने कहा कि जो भी विदेश यात्रा मंत्री करते हैं वो सरकारी उद्देश्य से करते हैं और उसकी पूर्व में मंजूरी ली जाती है।
अगर निजी काम से यात्रा करते हैं तो अपना पैसा खर्च करते हैं। अधिकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने चार विदेश यात्राएं की हैं। जैन ने एक यात्रा पांच दिन की मंत्री गोपाल राय के साथ की है। बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार परिवार के साथ अमेरिका निजी यात्रा पर गए थे।
सत्येंद्र जैन ने उपराज्यपाल पर सवाल खड़े किए हैं कि क्या फैसले और फाइलों को लेकर पहले से आदेश तय कर लिए गए हैं? कमेटी को 6 हफ्ते में रिपोर्ट देनी है तो फिर अभी तक गड़बड़ियां कैसे पता चल गईं। जैन ने कहा है कि कमेटी महज दिखावे के लिए बनाई गई है।