{"_id":"5eef24398ebc3e4341338a50","slug":"delhi-govt-issues-new-guidelines-for-corona-patients-in-national-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन रह सकते हैं होम आइसोलेशन में और किन्हें जाना होगा कोविड सेंटर, दिल्ली सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन रह सकते हैं होम आइसोलेशन में और किन्हें जाना होगा कोविड सेंटर, दिल्ली सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश
Sun, 21 Jun 2020 02:45 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 21 Jun 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार ऐसे मरीज जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उन्हें अब क्लीनिकल जांच के लिए कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल जांच में मरीज की हालत और लक्षणों की गंभीरता को देखते हुआ आगे का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद मरीज को होम आइसोलेशन में रखने के लिए पर्याप्त सुविधाओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
अगर मरीज की हालत बहुत गंभीर नहीं है, उनमें संक्रमण के कम लक्षण हैं, अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यक्ता नहीं है और उनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था है तो आगे मरीज की इच्छा पूछी जाएगी। अगर मरीज कोविड केयर सेंटर में रहना चाहे तो वहीं रह सकता है और नहीं तो होम आइसोलेशन में जा सकता है।
विज्ञापन
इनके अलावा जिन मरीजों में अधिक लक्षण दिख रहे हैं या उनकी हालत गंभीर है या उनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड केयर सेंटर में ही रहना होगा।
वहीं ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में रहेंगे उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इसके साथ ही उन्हें संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों से भी परस्पर संपर्क में रहना होगा, ताकि अगर उनकी हालत बिगड़ती है तो उन्हें तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।
Individuals who are positive will be referred to COVID care centres for assessment of clinical conditions, severity of illness&co-morbities. Physical assessment to be done for adequate facilities for home isolation so that cluster of cases doesn't develop in locality: Delhi Govt pic.twitter.com/1hFgb4HAg5
— ANI (@ANI) June 21, 2020