फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi govt denies relief to Killers of Jessica Lal

कम नहीं होगी जेसिका, नैना साहनी और मट्टू के हत्यारों की सजा, दिल्ली सरकार ने किया फैसला

Fri, 05 Oct 2018 04:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Oct 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi govt denies relief to Killers of Jessica Lal
jessica lal

जेसिका लाल हत्या मामले के दोषी मनु शर्मा, प्रियदर्शिनी मट्टू दुष्कर्म और हत्या के दोषी संतोष सिंह और नैना साहनी हत्या मामले में दोषी सुशील शर्मा की सजा कम नहीं होगी। दिल्ली सरकार के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सजा समीक्षा बोर्ड की बैठक में इन मामलों में कोई राहत न देने का निर्णय लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सचिवालय में करीब 3:30 घंटे चली बैठक में 108 मामलों पर चर्चा हुई। इनमें से 22 मामलों के दोषियों की सजा पूरी होने पर उन्हें रिहा करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


1. जेसिका लाल मर्डर केस
अप्रैल 1999 में दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित एक रेस्तरां में मॉडल जेसिका लाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोषी मनु शर्मा को दिसंबर 2006 में हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा।    
विज्ञापन

 
2. प्रियदर्शिनी मट्टू केस
आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह के पुत्र संतोष सिंह ने वर्ष 1996 में एलएलबी की छात्रा प्रियदर्शिनी मट्टू की उसी के घर में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। हाईकोर्ट ने साल 2006 में संतोष सिंह को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. नैना साहनी मर्डर केस
जुलाई 1995 में नैना साहनी की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर एक रेस्तरां के तंदूर में जला दिए गए। इस मामले में सुशील शर्मा को ट्रायल कोर्ट ने 2003 में फांसी की सजा सुनाई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में उम्रकैद में बदल दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed