फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Govt allocates 50 crores for fighting Coronavirus in Delhi

Delhi Budget 2020: कोरोना वायरस के लिए 50 करोड़ के प्रावधान की घोषणा

Mon, 23 Mar 2020 04:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Govt allocates 50 crores for fighting Coronavirus in Delhi
विधानसभा में मनीष सिसोदिया - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। इस बार दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बजट का प्रवधान किया है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए इस साल 3 करोड़ और अगले वित्त वर्ष(2020-21) के लिए 50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


सस्ती बिजली, फ्री पानी, बस यात्रा का लाभ मिलता रहेगा
सरकार ने महिलाओं की फ्री बस यात्रा, लोगों को सस्ती बिजली व बीस हजार लीटर तक मुफ्त में पानी मुहैया कराने की योजना जारी रखने की घोषणा की है। परिवहन के क्षेत्र में आगामी वित्त वर्ष में 2,485 नई बसों समेत 2022 तक 11,000 हजार बसों का बेड़ा बनाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही चार चार डिपो को मल्टी मॉडल बस डिपो के तौर पर विकसित किया जाना है। मेट्रो फेज चार के लिए 900 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव है। दिल्ली सरकार ने सीसीटीवी व वाई-फाई लगाने की अपनी योजना के लिए खर्च का प्रस्ताव सदन में किया है। 
विज्ञापन


अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए योजनाएं
अनधिकृत कालोनियों के विकास के लिए तीन नई योजनाओं का प्रस्ताव बजट में किया गया है। तीनों मदों में 950 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव सरकार ने किया है। किसानों की आय बढ़ाने व सौर ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के मकसद से सरकार मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी योजना के तहत 200 एकड़ भूमि देने का प्रस्ताव किया है। इसके साथ ही 200 यूनिट तक की बिजली खपत पर जीरो पावर बिल योजना लागू रहेगी। वहीं, 201-400 यूनिट तक खर्च पर 800 रुपये की सब्सिडी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed