फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi governments fines one point 54 crore rupees for violating covid rules from delhiites in just two days

Corona Alert: सिर्फ दो दिनों में दिल्ली सरकार ने जनता से वसूले 1.54 करोड़ रुपये, कोरोना नियमों का हो रहा था उल्लंघन

Sat, 25 Dec 2021 03:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Dec 2021 03:53 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की प्रवर्तन टीमें बाजारों, रेस्तरां, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक-दूरी के मानदंडों के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन
Delhi governments fines one point 54 crore rupees for violating covid rules from delhiites in just two days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली सरकार ने पिछले दो दिनों के भीतर 7,700 से अधिक उल्लंघनकर्ताओं को पकड़ा है और इनसे 1.54 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की प्रवर्तन टीमें बाजारों, रेस्तरां, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक-दूरी के मानदंडों के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई कर रही हैं। सरकार द्वारा गठित किया गया उड़न दस्ता ऐसे लोगों पर निगरानी रख रहा है, जो लोग कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। गुरुवार को दक्षिण जिले के अधिकारियों ने महरौली के एक जाने-माने रेस्टोरेंट को सील कर दिया, जहां करीब 600 लोग एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की टीमें पूरी दिल्ली में हैं तैनात
राजस्व विभाग की टीमें दिल्ली के सभी 11 जिलों में 22-23 दिसंबर को 7,552 लोगों को बिना मास्क पहने पकड़ा है। सबसे ज्यादा पूर्वी दिल्ली में 1,243, उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा 1,376 है और दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में 1,005 लोगों को उल्लंघन करते पकड़ा है।इस बीच 164 लोगों को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते कार्रवाई की गई है। पश्चिमी जिले में अधिकतम 109 लोगों पर कार्रवाई हुई है। इसके बाद उत्तरी दिल्ली में कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed