फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will make people associated with hair art skillful

Delhi: केजरीवाल सरकार केश कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बनाएगी हुनरमंद, बोर्ड के गठन को दी मंजूरी

Tue, 11 Jul 2023 01:50 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Jul 2023 01:50 AM IST
सार

बोर्ड के माध्यम से केश कला से जुड़े कारोबार को और मजबूती मिलेगी। साथ ही इससे जुड़े मुद्दों को भी सुलझाने में मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद ने दिल्ली केश कला बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
Delhi government will make people associated with hair art skillful
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार बाल काटने की पारंपरिक कला और सैलून को नए सिरे से बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार इस पेशे से जुड़े लोगों को नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए दिल्ली केश कला बोर्ड गठित करेगी। बोर्ड के माध्यम से केश कला से जुड़े कारोबार को और मजबूती मिलेगी। साथ ही इससे जुड़े मुद्दों को भी सुलझाने में मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद ने दिल्ली केश कला बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन

 


मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली केश कला बोर्ड बनाने के पीछे केजरीवाल सरकार का उद्देश्य केश कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को हुनरमंद बनाना है। इस तरह से दिल्ली में सैलून की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर बढ़ावा दिया जाएगा। बोर्ड के माध्यम से इस कला से जुड़े लोगों को अग्रिम प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं कौशल विकास और तकनीकी उत्थान सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

 

दिल्ली केश कला बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ-साथ प्रशासनिक, तकनीकी और मंत्री पद सहित 10 सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा जिलास्तरीय समितियां भी बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed