{"_id":"5f027a748ebc3e42cb0e2316","slug":"delhi-government-will-make-covid-19-war-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार बनाएगी कोविड-19 वॉर रूम, 24 घंटे की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार बनाएगी कोविड-19 वॉर रूम, 24 घंटे की जाएगी निगरानी
Mon, 06 Jul 2020 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:42 AM IST
सार
- 25 विशेषज्ञों की टीम स्वास्थ्य व्यवस्था पर रखेगी निगरानी
- दिल्ली सचिवालय में किया जाएगा स्थापित
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने वॉर रूम तैयार करने का निर्णय लिया है। वार रूम से पूरे शहर पर निगाह रखी जाएगी। सातों दिन 24 घंटे वॉर रूम से निगरानी के साथ ही अधिकारियों को प्रभावी ढंग से वायरस के खिलाफ जंग से निपटने के उपाय सुझाए जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोविड-19 वॉर रूम दिल्ली सचिवालय में स्थापित किया जाएगा। 25 विशेषज्ञों की टीम इसे संचालित करेगी।
मरीजों की जांच, अस्पताल में बिस्तर की संख्या, चिकित्सा उपकरण, एंबुलेंस, दवा की सुविधा समेत बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा, जहां भी कमियां होंगी उसे लेकर अधिकारी ठीक करेंगे। भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा करने में यह वॉर रूम मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
अगर किसी चिकित्सा केंद्र में मेडिकल उपकरण, एंबुलेंस समेत अन्य कमियों की जानकारी मिलेगी तो तुरंत अस्पताल प्रशासन व अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। जिला प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बैठाया जा सकेगा।
विज्ञापन