{"_id":"6093813a8ebc3ed2b04e012a","slug":"delhi-government-to-provide-oxygen-cylinders-to-home-isolated-patients-amar-ujala-news-impact","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर: अब दिल्ली सरकार घरों में आइसोलेट लोगों को भी देगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर: अब दिल्ली सरकार घरों में आइसोलेट लोगों को भी देगी ऑक्सीजन
Thu, 06 May 2021 11:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 06 May 2021 11:10 AM IST
सार
अब दिल्ली सरकार के एक फैसले में उस खबर का बड़ा असर दिख रहा है। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को फैसला लिया है कि होम आइसोलेट मरीजों को उनके घरों पर ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
होम आइसोलेट मरीजों को मिला ऑक्सीजन सिलिंडर(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में होम आइसोलेट मरीजों को भी ऑक्सीजन की किल्लत झेलनी पड़ रही है, जिसे लेकर अमर उजाला में आज खबर भी प्रकाशित हुई है। अब दिल्ली सरकार के एक फैसले में उस खबर का बड़ा असर दिख रहा है। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को फैसला लिया है कि होम आइसोलेट मरीजों को उनके घरों पर ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए आपको दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको वैध फोटो आईडी, आधार कार्ड और कोविड पॉजिटिव होने की रिपोर्ट डालनी होगी और फिर इस आवेदन के बाद आपके घर तक सिलिंडर पहुंच जाएगा। इस योजना के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्यादा जानकारी देंगे। यह सेवा आज शाम से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Delhi Government says all persons requiring oxygen for home isolation can apply on https://t.co/a9JS34ui8y with a valid photo ID, Aadhaar card details and COVID positive report pic.twitter.com/QVbx4LXpj4
— ANI (@ANI) May 6, 2021