{"_id":"4ab9c324d4b610404e2ce631b9d61e0b","slug":"delhi-government-team-send-back-by-nagar-nigam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की जांच करने गई दिल्ली सरकार की टीम को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की जांच करने गई दिल्ली सरकार की टीम को बैरंग लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jan 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों नगर निगम के कामकाज की जांच करने वाली दिल्ली सरकार की टीम को शनिवार को झटका लगा। ब्रहमपुरी वार्ड में इलाके के पार्षद चौ. महक सिंह व लोगों ने टीम का कड़ा विरोध किया। इसके चलते टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की टीम के साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। गत सप्ताह दिल्ली सरकार ने नगर निगम के कामकाज और खातों की जांच के लिए गठित की गई टीम के कुछ सदस्य शनिवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के ब्रहमपुरी वार्ड में पहुंचे।
विज्ञापन
वहां टीम ने जैसे ही नगर निगम के कामकाज की जांच पड़ताल शुरू की तो इलाके के पार्षद चौ. महक सिंह अपने समर्थकों के साथ आ गए। उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टीम का वापस जाने का मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर टीम के साथ मौजूद नगर निगम की उपायुक्त अल्का शर्मा को भी चौ. महक सिंह और लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। चौ. महक सिंह ने उनसे पूछा कि वह यहां क्या करने आई है और यहां आने के बारे में उनको क्यों नहीं बताया गया।
मगर अल्का शर्मा उनको कोई जवाब नहीं दे पाई और वह कुछ ही देर में टीम के पीछे-पीछे चली गई। चौ. महक सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के दबाव में आकर कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए वह सदन की बैठक में मुद्दा उठाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया कि नगर निगम के किसी भी कार्य की वह जांच नहीं करने देंगे। पहले दिल्ली सरकार अपने कामकाज की जांच करें। नगर निगम बेहतर कार्य कर रही है।