फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government supports uphaar cinema fire tragedy victims, will not take 60 crore

उपहार कांड के बदले 60 करोड़ नहीं लेंगे केजरीवाल

Fri, 21 Aug 2015 11:11 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi government supports uphaar cinema fire tragedy victims, will not take 60 crore

उपहार सिनेमा अग्नि कांड मामले में पीड़ित पक्ष आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें वो 60 करोड़ रुपए न लेने की विनती की है जो कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


इस मामले में आज पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वो हर तरह से उनके साथ हैं। उनसे मिलकर दिल्ली सरकार ने पीड़ितों के सुझाव को नीतिगत रूप में मान लिया है।

विज्ञापन


सरकार ने यह विश्वास दिलाया है कि वो मानव जनित आपदाओं के लिए कड़े से कड़ा कानून बनाएगी। केजरीवाल ने पीड़ितों को भरोसा तो दिला दिया है कि वो कोर्ट से जुर्माने के 60 करोड़ रुपए नहीं लेंगे। अब इसके बाद वो वैधानिक सलाह ले रहे हैं कि दिल्ली सरकार अदालत से वो पैसे लेने के लिए कैसे मना कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार कुद के खर्च पर बनाएगी ट्रॉमा सेंटर

Delhi government supports uphaar cinema fire tragedy victims, will not take 60 crore

दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पीड़ित संघ की चेयरमैन नीलम कृष्णमूर्ती ने बताया कि सरकार ने उनसे कहा है कि वो पूरी तरह से उनके साथ हैं और पैसे के संबंध में कानूनी सलाह ले रहे हैं।

इसके साथ ही नीलम कृष्णमूर्ती ने ये भी बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार के पास ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए पैसा है इसलिए वो खुद के संसाधनों से ट्रॉमा सेंटर बनाएगी लेकिन उसका नाम पीड़ित ही सुझाएंगे।

नीलम ने ये भी कहा कि उन्होंने सुना है कि रामजेठमलानी ने उन्हें पागल कहा है। वो कहती हैं कि हां मैं पागल हूं और मुझे पागल अंसल बंधुओं ने बनाया है। गौरतलब है‌ कि 1997 में जब बॉर्डर फिल्म का एक उपहार सिनेमा में दिखाई जा रही थी तो वहां आग लग गई।

दर्शकों से खचाखच भरे सिनेमा हॉल में निकासी का रास्ता सही न होने के कारण धुंए से दम घुटने के कारण कई लोगों की मौत हो गई।

हाल ही में इसी मामले में आया न्यायालय का फैसला कि अंसल बंधुओं को इस अग्नि कांड के लिए जेल नहीं होगी पर उन्हें 30-30 करोड़ रुपए जमा करने होंगे। कोर्ट के ‌इसी फैसले का विरोध पीड़ित संघ कर रहा है जिसके चलते आज वो दिल्ली के सीएम से ‌सचिवालय में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed