फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government starts I love Yamuna campaign

Delhi: केजरीवाल सरकार ने शुरू किया 'I Love Yamuna कैंपेन', गोपालराय ने की लोगों से ये अपील

Wed, 17 May 2023 08:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 May 2023 08:14 PM IST
सार

दिल्ली के पर्यावरण विभाग के इको क्लब की ओर से बुधवार को आईटीओ के छठ घाट से आई लव यमुना कैंपेन की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
Delhi government starts I love Yamuna campaign
दिल्ली मंत्री गोपालराय - फोटो : ट्वीट/AapKaGopalRai

विस्तार

दिल्ली सरकार के वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के इको क्लब की ओर से बुधवार को आईटीओ के छठ घाट से आई लव यमुना कैंपेन की शुरुआत की गई। कैंपेन का शुभारंभ पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के इको क्लब से करीब 1500 बच्चे और शिक्षक शामिल हुए। बच्चों ने यमुना की सफाई से संबंधित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें अच्छे स्लोगन लिखने वाले छात्रों को 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, बच्चों ने यमुना की सफाई को लेकर शपथ भी ली।

विज्ञापन


कार्यक्रम में सभी लोगों को मुफ्त औषधीय पौधे भी बांटे गए। इस मौके पर गोपाल राय ने लोगों से 4 जून को सुबह 6:30 बजे वजीराबाद से कालिंदी कुंज के बीच बनने वाली मानव शृंखला का हिस्सा बनने की अपील भी की। आई लव कैंपेन के दौरान गोपाल राय ने पौधरोपण करने के बाद यमुना घाट पर सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना दिल्ली के लिए ही नहीं है, बल्कि पूरे इको सिस्टम को संजोती है। हालांकि, वर्षों से रसायनों, प्लास्टिक और अन्य प्रदूषक की विशाल मात्रा ने नदी के पारिस्थितिक तंत्र संतुलन के साथ छेड़छाड़ की है। यमुना को साफ करने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स, स्थानीय समुदायों और शैक्षिक संस्थानों को साथ मिलकर सरकार का सहयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed