{"_id":"6464e8415be30a05590d5ea0","slug":"delhi-government-starts-i-love-yamuna-campaign-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल सरकार ने शुरू किया 'I Love Yamuna कैंपेन', गोपालराय ने की लोगों से ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल सरकार ने शुरू किया 'I Love Yamuna कैंपेन', गोपालराय ने की लोगों से ये अपील
Wed, 17 May 2023 08:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 08:14 PM IST
सार
दिल्ली के पर्यावरण विभाग के इको क्लब की ओर से बुधवार को आईटीओ के छठ घाट से आई लव यमुना कैंपेन की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री गोपालराय
- फोटो : ट्वीट/AapKaGopalRai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के इको क्लब की ओर से बुधवार को आईटीओ के छठ घाट से आई लव यमुना कैंपेन की शुरुआत की गई। कैंपेन का शुभारंभ पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के इको क्लब से करीब 1500 बच्चे और शिक्षक शामिल हुए। बच्चों ने यमुना की सफाई से संबंधित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें अच्छे स्लोगन लिखने वाले छात्रों को 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, बच्चों ने यमुना की सफाई को लेकर शपथ भी ली।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सभी लोगों को मुफ्त औषधीय पौधे भी बांटे गए। इस मौके पर गोपाल राय ने लोगों से 4 जून को सुबह 6:30 बजे वजीराबाद से कालिंदी कुंज के बीच बनने वाली मानव शृंखला का हिस्सा बनने की अपील भी की। आई लव कैंपेन के दौरान गोपाल राय ने पौधरोपण करने के बाद यमुना घाट पर सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना दिल्ली के लिए ही नहीं है, बल्कि पूरे इको सिस्टम को संजोती है। हालांकि, वर्षों से रसायनों, प्लास्टिक और अन्य प्रदूषक की विशाल मात्रा ने नदी के पारिस्थितिक तंत्र संतुलन के साथ छेड़छाड़ की है। यमुना को साफ करने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स, स्थानीय समुदायों और शैक्षिक संस्थानों को साथ मिलकर सरकार का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन