फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government started project to widen and deepen Taimur Nagar drain

जलभराव से मुक्त होगी दिल्ली: 60 दिन में तैमूर नगर नाले की बदलेगी सूरत, रेखा सरकार ने बनाया है ये खास प्लान

Thu, 17 Jul 2025 07:58 AM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 07:58 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने यमुना की सफाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए तैमूर नगर नाले को चौड़ा करने की 66.29 लाख की परियोजना शुरू कर दी है। इसका काम 60 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
Delhi government started project to widen and deepen Taimur Nagar drain
तैमूर नगर का नाला (फाइल फोटो) - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

राजधानी में यमुना को साफ करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने तैमूर नगर नाले को चौड़ा और गहरा करने की परियोजना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये नाला मुंबई-बड़ौदा हाईवे से यमुना नदी तक जाता है। इसके रखरखाव से पानी का प्रवाह बेहतर होगा। न केवल आसपास के इलाके जलभराव से मुक्त होंगे, बल्कि यमुना की स्वच्छता में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने तैमूर नगर नाले के कायाकल्प के लिए ई-टेंडर जारी किया है। विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि यह काम मुंबई-बड़ौदा हाईवे से यमुना तक नाले को चौड़ा और गहरा करने का है। इसकी अनुमानित लागत 66.29 लाख है और 60 दिन में पूरा करना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों से होकर गुजरता है नाला
तैमूर नगर नाला पूर्वी महारानी बाग एवेन्यू रोड से शुरू होकर खिजराबाद मेन रोड तक जाता है। यह नाला तैमूर नगर, श्रीनिवासपुरी, गढ़ी, कालिंदी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे इलाकों से गुजरता है। लंबाई 800 मीटर है।


विभाग ने कहा कि ये परियोजना यमुना की सफाई और बाढ़ नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। टेंडर प्रक्रिया में चुने गए ठेकेदार 5% परफॉर्मेंस गारंटी जमा करने के बाद काम शुरू करेंगे, जो काम पूरा होने और रखरखाव अवधि के बाद इन्हें वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed