फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government started preparations for Kanwar Yatra

Kanwar Yatra 2024: दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू की, 200 स्थानों पर लगेंगे शिविर

Mon, 08 Jul 2024 11:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 Jul 2024 11:30 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के अनुसार, 200 शिविरों में 40 उत्तर पूर्वी दिल्ली, 30 पूर्वी दिल्ली और 17 शाहदरा में लगाए जाएंगे। शेष शिविर दिल्ली के अन्य इलाकों में लगाए जाएंगे। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने शिविरों में भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा, और स्वच्छता पर खास तौर पर ध्यान देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Delhi government started preparations for Kanwar Yatra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के लिए पूरी दिल्ली में 200 स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनकी व्यवस्थाएं सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं संभालेंगी। यह शिविर सावन माह के पहले दिन 22 जुलाई से ही कार्य करना शुरू करेंगे। सावन माह में दिल्ली के श्रद्धालु बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर आएंगे। इसके अलावा दिल्ली से हरियाणा व राजस्थान के कांवड़िया भी गुजरेंगे। यह लोग उत्तराखंड के गोमुख, ऋषिकेश और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के अनुसार, 200 शिविरों में 40 उत्तर पूर्वी दिल्ली, 30 पूर्वी दिल्ली और 17 शाहदरा में लगाए जाएंगे। शेष शिविर दिल्ली के अन्य इलाकों में लगाए जाएंगे। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने शिविरों में भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा, और स्वच्छता पर खास तौर पर ध्यान देने का निर्णय लिया है। शिविरों में 22 जुलाई से यात्रियों के ठहरने के साथ बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रियों के आगमन वाले मार्गों पर अस्थाई शौचालय और पेयजल की सुविधा रहेगी। इसी तरह कचरे के निपटान के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे
दिल्ली सरकार ने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की भी योजना बनाई है। इसके पीछे कांवड़ियों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराना है। मंदिरों और कांवड़ शिविरों में भजन-संध्या, कीर्तन और धार्मिक प्रवचन भी आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार की पहल पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन कांवड़ियों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे। सरकार की ओर से स्थानीय निवासियों से भी अपील की जाएगी कि वह कांवड़ियों का स्वागत करें और उनकी मदद करें।

शिविरों का स्थान
दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में इन शिविरों को स्थापित किया जाएगा। ये शिविर मुख्यत: उन मार्गों पर होंगे, जहां से कांवड़ियों का अधिकतम आवागमन होता है। इनमें पूर्वी दिल्ली, उत्तर दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख मार्ग शामिल हैं। अन्य स्थानों पर भी शिविर लगाने की व्यवस्था की गई है।

शिविरों में उपलब्ध सुविधाएं
डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की एक टीम प्रत्येक शिविर में तैनात की जाएगी। प्राथमिक चिकित्सा, एमरजेंसी सेवाएं और एम्बुलेंस की सुविधा भी रहेगी। साथ ही भोजन और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रत्येक शिविर में विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी। सफाई और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। अस्थायी शौचालय, स्नानघर, और कचरा निपटान की व्यवस्था की जाएगी। स्वच्छता कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

प्रत्येक शिविर में तैनात रहेगा सुरक्षा बल
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शिविर में पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष सुरक्षा दल तैयार रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इनकी सुविधा के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed