{"_id":"6880365448b6eb369a03136a","slug":"delhi-government-started-innovation-challenge-to-control-pollution-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pollution : प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू किया 'इनोवेशन चैलेंज', उद्देश्य है उत्सर्जन में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pollution : प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू किया 'इनोवेशन चैलेंज', उद्देश्य है उत्सर्जन में कमी
Wed, 23 Jul 2025 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:43 AM IST
सार
इसका मुख्य उद्देश्य उत्सर्जन में कमी और टिकाऊ तकनीकी एकीकरण पर है।
विज्ञापन
Delhi Pollution
- फोटो : एएनआई
विस्तार
वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए एक बड़े कदम के रूप में, दिल्ली सरकार ने उम्र पूरी कर चुके वाहन (EOL) और बीएस4 भारी वाहनों को लक्षित करते हुए एक इनोवेशन चैलेंज शुरू किया है। यह चैलेंज बीएस4 वाहनों, खासकर भारी वाहनों, को बीएस6 में बदलने के लिए अभिनव समाधान आमंत्रित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य उत्सर्जन में कमी और टिकाऊ तकनीकी एकीकरण पर है।
विज्ञापन
इस अभियान में....
- प्रारंभिक आवेदन का मूल्यांकन योग्यता के आधार पर किया जाएगा
- चयनित वैज्ञानिक प्रस्तावों को 5 लाख रुपये और परीक्षण के लिए सहायता मिलेगी
- राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल) द्वारा अंतिम मूल्यांकन; विजेताओं को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे
In a major step to tackle vehicular pollution, the Delhi Government has rolled out an Innovation Challenge targeting end-of-life (EOL) and BS4 heavy vehicles. The challenge invites innovative solutions to retrofit BS4 vehicles to BS6, especially heavy vehicles. Focus is on…
— ANI (@ANI) July 22, 2025
विज्ञापन