फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government sent electricity subsidy file to LG

Delhi: दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी की फाइल LG को भेजी, 7 मार्च को केजरीवाल कैबिनेट ने पास किया था प्रस्ताव

Sat, 09 Mar 2024 12:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi government sent electricity subsidy file to LG
एलजी वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को जारी रखने की फाइल उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजी गई है। मासिक 200 यूनिट प्रति माह खर्च करने वालों को मुफ्त और 201-400 यूनिट खपत वालों को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। 7 मार्च को केजरीवाल कैबिनेट ने बिजली सब्सिडी का प्रस्ताव पास किया था। 

विज्ञापन


आप सरकार ने गुरुवार को दिल्लीवालों को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को अगले एक साल तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले करीब 22 लाख परिवारों का बिल अगले साल तक शून्य आएगा, जबकि 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों का बिल आधा रहेगा। बृहस्पतिवार को इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने पूरी गंभीरता से चर्चा की और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मंजूरी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुफ्त बिजली योजना को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली वालों बधाई। मुफ्त बिजली योजना मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गई है। कई लोगों के मन में संशय था कि अगले साल सब्सिडी मिलेगी या नहीं। इसे रोकने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया। इसमें वकील भाइयों के चैंबर की भी फ्री बिजली शामिल है। दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऊर्जा मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली देना और मुफ्त बिजली देना केजरीवाल सरकार का न सिर्फ वादा है, बल्कि ऐसा वादा है, जिसे लगातार नौ सालों से पूरा करते आ रहे हैं। दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है, जहां 24 घंटे बिजली आती है और 22 लाख परिवारों का बिल शून्य आता है। ऐसी कही भी कोई भी पॉलिसी नहीं है, जिसका हमारे विरोधी रोकने का प्रयास नहीं करते हैं। बिजली सब्सिडी को रोकने के लिए विरोधियों ने प्रयास किया। अधिकारियों को धमकाया गया।


वकीलों व दंगा पीड़ितों को मिलती रहेगी सब्सिडी
आतिशी ने बताया कि वकीलों और 1984 दंगा पीड़ितों को बिजली पर जो सब्सिडी पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिलती आई है, उसी तरह से आने वाले साल में भी मिलती रहेगी। विरोधी अफसरों से कहते हैं कि अगर तुमने केजरीवाल के साथ मिलकर काम किया और सरकार की पॉलिसी लागू करवाई तो विजिलेंस जांच करा देंगे, सस्पेंड कर देंगे व जेल में डाल देंगे। सीबीआई-ईडी के केस कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed