फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government sent 25 oxygen concentrators to soldiers deployed in the inaccessible mountains.

Delhi NCR News: दुर्गम पहाड़ों में तैनात सैनिकों के लिए दिल्ली सरकार ने भेजे 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
-कम ऑक्सीजन वाले क्षेत्रों में तैनात जवानों के लिए साबित होगा जीवनरक्षक
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग ने रेजिमेंट के अनुरोध पर उपलब्ध कराईं बीआईपीएपी मशीनें

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ऊंचे पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में देश की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के लिए दिल्ली सरकार ने अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जवानों को राहत देने के लिए 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 25 बीआईपीएपी सपोर्ट मशीनें उपलब्ध कराई हैं, जहां ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम रहता है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह मेडिकल उपकरण संबंधित सैन्य रेजिमेंट के अनुरोध पर मुहैया कराए हैं। इन उपकरणों को ऑक्सीजन शाखा के सहयोग से भेजा गया है।


केवल मेडिकल सपोर्ट के लिए होंगे इस्तेमाल
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन मेडिकल उपकरणों का इस्तेमाल केवल मेडिकल सपोर्ट और इमरजेंसी के लिए होगा। जिन सैन्य यूनिट्स को ये मशीनें दी गई हैं, उनकी जिम्मेदारी होगी कि उपकरणों का सही तरीके से रखरखाव करें और तय प्रोटोकॉल के मुताबिक ही उनका इस्तेमाल हो। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार सैनिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। बेहद कठिन हालात में देश की सेवा कर रहे जवानों का साथ देना सभी का साझा राष्ट्रीय दायित्व है। सरकार का उद्देश्य है कि देश के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में तैनात सैनिकों के मनोबल को मजबूत किया जाए और उनकी चिकित्सा तैयारियों को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed