{"_id":"5e8768768ebc3e71195f92e9","slug":"delhi-government-released-whatsapp-number-to-reach-every-information-related-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी आपको इस नंबर पर 8800007722, बस लिखना होगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी आपको इस नंबर पर 8800007722, बस लिखना होगा...
Fri, 03 Apr 2020 10:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:16 PM IST
सार
- कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी भी उपलब्ध
- अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह नंबर लॉन्च किया
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपको कोरोना वायरस से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या दिल्ली सरकार की तरफ से किए जा रहे राहत कार्यों का ब्योरा, आपको व्हाट्स एप नंबर 8800007722 पर ‘हेलो’ लिखना है। सारी जानकारी आप तक पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह नंबर लॉन्च किया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार इन नंबर से कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह, इसके लक्षण, इससे बचाव के तरीके आदि की जानकारी देगी। साथ ही दिल्ली सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले राहत कार्यों के बारे में भी इस नंबर पर पता चल सकेगा। इससे जरूरतमंद लोगों को ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस नंबर पर सिर्फ हेलो भर लिखना है। इसके बाद सभी तरह की जानकारियों से जुड़े कोड मोबाइल नंबर पर आएगे। जिसको जो जानकारी चाहिए होगी, वह संबंधित नंबर पर जाकर पता कर सकेगा। उन्होंने सभी दिल्लीवालों से इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव करने की अपील की है।
विज्ञापन
पेरेंटिंग इन द टाइम ऑफ कोरोना आज
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त पूरी दिल्ली के बच्चे घरों में हैं। अभिभावकों को वे अपने तरह-तरह के सवालों से परेशान करते होंगे। शनिवार को शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया व विशेषज्ञों के साथ वह अभिभावकों की बीच आएंगे। इसके लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। दोपहर बाद तीन बजे पेरेंटिंग इन द टाइम ऑफ कोरोना विषय पर अभिभावकों से चर्चा होगी और करीब 44 लाख बच्चों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे।
विज्ञापन
1780 केंद्रों पर बंट रहा खाना, 6.50 लाख से ज्यादा ने किया भोजन
केजरीवाल ने बताया कि इस वक्त दिल्ली सरकार 1780 केंद्रों पर गरीबों को खाना खिला रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर व शाम को करीब 6.50 लाख लोगों को खाना दिया गया। इसके अलावा 71 लाख लोगों में करीब 60 फीसदी को राशन की दुकानों से अनाज दे दिया गया है। चार-पांच दिन में बचे 40 फीसदी को लोगों को राशन मिल जाएगा। इसके अलावा, करीब 57 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। केजरीवाल ने फिर दोहराया कि दिल्ली में कोई भी गरीब इंसान भूखा नहीं रहेगा।