ACB चीफ के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी में दिल्ली सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में केजरीवाल सरकार और एसीबी चीफ के बीच दिनोंदिन तनातनी बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली सरकार, एसीबी चीफ एमके मीणा के खिलाफ 2005 के एक मामले चार्जशीट भेजने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि एसीबी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान के बीच दिल्ली सरकार एसीबी प्रमुख एमके मीणा के खिलाफ 2005 के कथित पर्दा घोटाला मामले में CVC को चार्जशीट भेजने की तैयारी में है।
सूत्रों के अनुसार एसीबी प्रमुख के खिलाफ तैयार की जा रही चार्जशीट सरकार के मुख्य सचिव पहले केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की राय के लिए भेजेंगे।
20 लाख के घोटाले में आया था मीणा का नाम
एमके मीणा पर आरोप है कि 2005 में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के पर्दे खरीदने में करीब 20 लाख रुपये का घोटाला हुआ था। उस वक्त मीणा पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के प्रमुख थे।
उनपर पर्दे खरीदने में जाली बिल लगाने का आरोप लगा था। हालांकि जांच में मीणा पर किसी धारा के तहत कोई मामला नहीं बना था। लेकिन, जांच के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मीणा पर सवालिया निशान जरूर खड़े किए थे।
गौरतलब है कि एसीबी चीफ के पद पर नियुक्ति को लेकर एलजी और दिल्ली सरकार के बीच चल रही तनातनी के बीच कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिल कर मीणा के खिलाफ इस पुराने मामले की नए सिरे से शिकायत की थी।