फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government organising raids on fake doctors

इंसानों की जान से खिलवाड़ करने वाली डॉक्टर की खुली पोल

Tue, 08 Sep 2015 02:06 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
delhi government organising raids on fake doctors

दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) और दिल्ली सरकार के सीडीएमओ की टीम लगातार नकली डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी कर फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्त में ले रही है।

विज्ञापन


सोमवार को भी आरकेपुरम इलाके से एक फर्जी महिला डॉक्टर को गिरफ्त में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इससे पहले भी इस डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था।
विज्ञापन


दिल्ली मेडिकल काउंसिल के एंटी क्वेकरी सेल के चेयरमैन डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायत के बाद डीएमसी, नई दिल्ली चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर की टीम ने छापेमारी कर आरकेपुरम के से-6 स्थित एकता कैंप से आशा विश्वास नाम की फर्जी डॉक्टर को गिरफ्त में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीबायोटिक्स दवाओं समेत बरामद हुए इंजेक्श

delhi government organising raids on fake doctors

वहीं, पांच कथित डॉक्टर भागने में सफल हो गए। फरार डॉक्टरों की पूरी डिटेल्स स्थानीय पुलिस को दी गई है और कार्रवाई करने को कहा है।

डॉ. बंसल ने बताया कि छापेमारी के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और कार्रवाई करने से मना करने लगे। लेकिन पुलिस की मौजूदगी के बाद उसे गिरफ्त में लिया जा सका। फर्जी डॉक्टर के पास कोई डॉक्टरी डिग्री नहीं थी।

इसके साथ ही उसके पास से कई तरह की एंटीबॉयोटिक्स दवा, इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed